जय कुमार केवट ,परिसंघ नगरीय निकाय प्रकोष्ठ नगर निगम जबलपुर के अध्यक्ष नियुक्त

जबलपुर दर्पण।अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के अखिल भारतीय परिसंघ की बैठक 4/3/2023 में सर्वसम्मति से निर्णय लेकर नगर निगम जबलपुर जोन क्रमांक छह में कार्यरत श्री जयकुमार केवट को अजा.अजजा. परिसंघ नगरीय निकाय प्रकोष्ठ नगर निगम जबलपुर का अध्यक्ष नियुक्त किया गया । श्री जयकुमार केवट को राजा शंकर शाह रघुनाथ शाह प्रतिमा स्थल गोंडवाना चौक जबलपुर पर प्रतिमा स्थल पर गढ़ा गोंडवाना संरक्षण संघ जबलपुर के संभागीय अध्यक्ष श्री किशोरी लाल भलावी, महासचिव उत्तम सिंह ताराम तथा परिसंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय झारिया द्वारा नियुक्ति पत्र दिया गया । इस अवसर पर परिसंघ, गढ़ा गोंडवाना संरक्षण संघ और विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने श्री जयकुमार केवट का स्वागत किया, मिष्ठान्न का वितरण किया। इस अवसर पर परिसंघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र कापसे, जिला महासचिव मुक्तेश्वर राव ,किशोरी लाल बढ़ेल, कमलेश अहिरवार ,राजकुमार चौहटल, अन्य समाज संगठनों के पप्पू गिरानियां, भरत बिरहा ,जागेश्वर समुंद्रे,रामकिशन, अजय अधिकार, मीनल पछेल,मनोहर, चंद्रशेखर बिरहा,सुरेश तामिया ,अनीता बिरहा,शोभना समन, पार्वती, मुन्नी,चेतन गौतम आदि ने श्री जयकुमार केवट की नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बहुत-बहुत बधाइयां दी।



