सेवानिवृत्त कर्मचारी को सेवानिवृत्ति के दिन ही मिले समस्त लाभ

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेष जागरूक अधिकारी कर्मचारी संगठन के प्रांताध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष राॅबर्ट मार्टिन ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि प्रदेष के हताष सेवानिवृत्त कर्मचारी अपनी मजबूरियों के चलते वरिष्ठ कार्यालयों के चक्कर लगाने बाध्य होते है कि सेवानिवृत्ति पष्चात उन्हे उनके समस्त देयकों/स्वात्वों का लाभ आसानी से मिल जाए परंतु कार्यालयों की हठधर्मिता के चलते और दलालों की सक्रियता के चलते उन्हे आर्थिक और मान्सिक शोषण का षिकार होना पड़ता है और उन्हे जो लाभ तुरन्त मिलना चाहिए वह लाभ कार्यालयों के लम्बे चक्कर काटने के बाद मिलता है जब तक उनका शोषण हो चुका होता है यह सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ अन्याय है उनका आर्थिक और मान्सिक शोषण है।
संघ ने आगे बताया कि कर्मचारी द्वारा अपने जीवन के 30 से 35 वर्ष का बहुमूल्य समय विभागों को देने और पूर्ण निष्ठा के साथ इतनी लम्बी नौकरी करने के बाद कर्मचारियों को अपने ही लाभ पाने के लिए इतनी मषक्कत करना, कार्यालयों के चक्कर काटना कर्मचारियो के साथ अन्याय है। पहले कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के दिन ही पी.पी.ओ. मिल जाया करता था परंतु अब ग्रेजुएटी और अन्य लाभों के साथ-साथ ही पेंषन निर्धारण होने में लम्बा समय लग जाता है, फलस्वरूप कर्मचारी कार्यालयों के चक्कर काटने मजबूर हो जाता है इसी का लाभ दलाल बिचैलिये उठाते हैं एवं सेवानिवृत्त कर्मचारी का आर्थिक एवं मान्सिक शोषण होता है जिससे जो कर्मचारी सेवानिवृत्ति के करीब है वह डरा, सहमा, और चिंतित होने के साथ ही मान्सिक रूप से प्रताड़ित है।
संघ के जिलाध्यक्ष-राॅबर्ट मार्टिन, हेमंत ठाकरे, दिनेष गौड़, राकेष श्रीवास, एनोज़ विक्टर, सुनील झारिया, उमेष सिंह ठाकुर, सुधीर पावेल, क्रिस्टोफर नरोन्हा, सुधीर अवधिया, गुडविन चाल्र्स, धनराज पिल्ले, योगेष ठाकरे, नितिन सोनी, विनय रामजे, फिलिप अन्थेानी, रवि जैन, मनीष झारिया, अफरोज खान, संतोष चैरसिया, सुनील स्टीफन, शुमन लाल, आषीष विष्वकर्मा, अषोक परस्ते, अनूप कुमार, विनोद सिंह, गोपीषाह, अजय मिश्रा, शरीफ अंसारी, वसुमुद्दीन आदि ने कलेक्टर महोदय् से मांग की है कि वरिष्ठ कार्यालयों को सक्त हिदायत दी जाए कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के समस्त देयक निर्धारित समय पर भुगतान किये जाए।



