जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

कमाल पब्लिकेशन जबलपुर और उर्दू गगन संस्था मुम्बई का भोपाल में साहित्यिक समागम आज हिन्दी भवन में

जबलपुर दर्पण। कमाल पब्लिकेशन जबलपुर और उर्दू गगन संस्था मुम्बई के संयुक्त तत्वाधान में आज साँय 5 बजे से रविशंकर शुक्ला हिन्दी भवन , श्यामला हिल्स भोपाल में एक अखिल भारतीय मुशायरे का आयोजन किया गया है। इसी अवसर पर सुविख्यात लेखक और कवि कौसर सिद्दीक़ी द्वारा रचित “तराना परचम उर्दू” का आडियो विडियो भी लॉन्च किया जायेगा, जिसे जबलपुर में कमाल पब्लिकेशन द्वारा तैयार किया गया है ।मुम्बई से प्रकाशित होने वाली मासिक पत्रिका उर्दू आँगन का विशेषांक “मध्यप्रदेश असरी अदब” का विमोचन भी इसी कार्यक्रम में डॉ. नुसरत मेहदी निदेशक मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी के कर कमलों द्वारा किया जायेगा ।तराना परचम का आडियो विडियो का शुभारंभ उर्दू साहित्य के विख्यात शिल्पकार भोपाल विकास प्राधिकरण के पूर्व चेयरमेन देवीसरन के द्वारा किया जाने वाला है, इसी अवसर पर देश के विख्यात उर्दू साहित्याकार और सम्पादक उर्दू दैनिक नदीम के सम्पादक और मशहूर पत्रकार और लेखक आरिफ अजीज, डॉ. रजिया हामिद सम्पादक फिक्रो आगही भोपाल, सैफी सिरोनजवी सम्पादक मासिक उर्दू इन्तेसाब, वायुवृद्ध साहित्यकार जिया
फारूक़ी, खेल जगत के विख्यात पत्रकार इनामुल्ला खाँ लोधी इत्यादि को भी सम्मान-पत्र प्रस्तुत किया जायेगा ।
मुशायरे की अध्यक्षता भोपाल के मशहूर शायर और लेखक जफर सहबाई साहब करेंगे, मुशायरे में देश की कई मारूफ व मशहूर शायरों को आमंत्रित किया गया है । मुख्य अतिथि फिल्म जगत के मशहूर लेखक और डायरेक्टर प्रोड्यूसर रूमी जाफरी साहब होंगे। यहाँ यह उल्लेखनीय है कि जिस तराने का लॉन्च किया जाना है उसके लेखक कौसर सिद्दीकी साहब मुख्य अतिथि रूमी जाफरी के पिता है । इस कार्यक्रम में उपस्थिति की अपील कमाल पब्लिकेशन के डायरेक्टर फीरोज कमाल, उर्दू गगंन संस्था मुम्बई के अध्यक्ष मुशीर अंसारी, मासिक उर्दू आंगन के सम्पादक इम्तियाज़ गोरखपुरी और कार्यक्रम संयोजक अशफाक कमाल ने साहित्य प्रेमियों से की है।
आशा की जा रही है कि इस कार्यक्रम में जबलपुर सहित मध्यप्रदेश के अनेकों जिले से साहित्यकार और कविगण के अतिरिक्त श्रोता भी उपस्थित होंगे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88