यूनियन बैंक कर्मचारियों को ड्यूटी जाते समय एक ट्रक ने कुचला

सिहोरा । सिहोरा तहसील के यूनियन बैंक शाखा कुम्ही सतधारा में कार्यरत था जो सुबह अपनी मोटरसाइकिल से यूनियन बैंक कुम्ही सतधारा ड्यूटी करने जा रहा था। जैसे बैंक कर्मचारी संजय बरेली पुल के पास पहुंचा तभी प्रतापपुर से हरगढ़ की ओर जा रहा ट्रक क्रमांक एमपी 20 जेड बी 9138 तेज गति दौड़ते हुए ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर के दौरान मोटरसाइकिल सवार बैंक कर्मचारी संजय गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गया। वही ट्रक चालक युवक को गंभीर घायल देख घटना स्थल से फरार हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंचकर घायल को सिहोरा अस्पताल पहुंचाया, परंतु गंभीर रूप से घायल होने के कारण डॉक्टरों ने जबलपुर अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन जबलपुर मेट्रो अस्पताल पहुंचने के पहले ही घायल संजय की मौत हो गई। हालांकि पुलिस ने ट्रक को जप्त कर कार्यवाही तो शुरू कर दिया। परन्तु ट्रक चालक को पकड़ने में पुलिस नाकाम रही। हालाकि पुलिस ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
पानउमरिया रोड खितौला थाना टीआई संगीता सिंह ने बताया कि 1 मार्च को एक ट्रक ने टक्कर मारी और मोटरसाइकिल सवार युवक संजय गम्भीर रुप से घायल हो गये। जो जबलपुर अस्पताल पहुंचने के पहले मौत हो गई। चालक बहुत जल्दी पकड़ लिया जाएगा। बालाजी ट्रांसपोर्ट की गाड़ी है, जो जप्त कर लिया गया है। ट्रक की सभी डाकोमेंटस जांच कर कार्यवाही की जाएगी।



