जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा ने माल्यार्पण कर अर्पित की पुष्पांजलि

जबलपुर दर्पण। भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती पर गुरूवार को गुलौआ ताल उद्यान स्थित डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा पर भाजपा नगर अध्यक्ष श्री प्रभात साहू, प्रदेश मंत्री श्री आशीष दुबे सहित भाजपा पदाधिकारियों एवँ कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।

भाजपा नगर अध्यक्ष श्री प्रभात साहू ने इस अवसर पर कहा हम आज महान देशभक्त, राष्ट्रवादी चिंतक, मौलिक विचारक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती मना रहे हैं। डॉ. मुखर्जी ने भारतीय जनसंघ की स्थापना करके जयघोष किया था कि देश में दो निशान, दो विधान और दो प्रधान नहीं चलेंगे, आज उनके बताए मार्ग पर भाजपा काम कर रही है और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी वैभवशाली, गौरवशाली, शक्तिशाली भारत का निर्माण कर रहे हैं।

उन्होंने कहा हमारी राज्य सरकार भी उनके विचारों को आगे बढ़ा रही है। ऐसे महान व्यक्तित्व, महापुरूष डॉ. श्यामप्रसाद मुखर्जी के श्रीचरणों में श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

प्रदेश मंत्री श्री आशीष दुबे ने इस अवसर पर कहा आज श्रद्धेय डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती पर देशभर के भाजपा के सभी कार्यकर्ता उनके श्रीचरणों में श्रद्वा के सुमन अर्पित कर रहे हैं। डॉ. मुखर्जी ने संपूर्ण देश को एक सूत्र में बांधने का जो संकल्प दिया था उस संकल्प को मध्य प्रदेश भाजपा के कार्यकर्ता आगे बढ़ा रहे हैं। डॉ. मुखर्जी के संकल्प को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार पूरा कर रही है। आज हम उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर उनके संकल्प को पुनः याद कर रहे हैं।

इस अवसर पर महामंत्री रत्नेश सोनकर, राममूर्ति मिश्रा, सुधांशु गुप्ता, अभय सिंह ठाकुर, राजेश मिश्रा, रविन्द्र पचौरी, रंजीत पटेल, प्रणीत वर्मा, अशोक सिंघई, श्रीराम पटेल, संजय यादव, अतुल चौरसिया, शैलेंद्र विश्वकर्मा, राहुल खत्री, नीरज वर्मा, दीनानाथ पाठक, संजय तिवारी, दिलीप पटेल, गंगा प्रजापति, डॉ जयराम तिवारी, डॉ शुभम अवस्थी सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88