अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

शराब पीने के लिये रूपयों की मांग, रूपये न देने पर मारपीट, दोनों आरोपी पुलिस गिरफ्त में

जबलपुर दर्पण। थाना प्रभारी रांझी श्री सहदेव राम साहू ने बताया कि आज दिनंाक 7-7-23 की शाम करन कोल उम्र 24 वर्ष निवासी अखाड़ा मोहल्ला रिछाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आज दोपहर लगभग 2 बजे वह काम करके शोभापुर कलारी के पास जा रहा था तभी शोभापुर कलारी के पास अनिल चक्रवर्ती एवं शुभम पटैल मिले दोनों उससे शराब पीने के लिये 500 रूपये मांगने लगे, उसने पैसे देने से मना किया तो अनिल पटैल ने ईंट से हमलाकर उसके चेहरे में चोट पहुॅचा दी शुभम पटैल ने हाथ मुक्कों से मारपीट की तथा दोनों गाली गलोज करते हुये जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये। घायल को उपचार हेतु भिजवाते हुये रिपोर्ट पर धारा 327, 294, 506, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर सरगर्मी से तलाश करते हुये आरोपी अनिल चक्रवर्ती उम्र 27 वर्ष एवं शुभम पटैल उम्र 28 वर्ष को अभिरक्षा में लेते हुये प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार दिनॉक 8-7-23 को मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88