प्राध्यापक संघ ने किया डॉ. भलावी का अभिनंदन

जबलपुर दर्पण। प्रांतीय शासकीय महाविद्यालयीन प्राध्यापक संघ जबलपुर संभाग, जबलपुर द्वारा नवनियुक्त डॉ. लीला भलावी, कुलपति, छिंदवाडा विश्वविद्यालय, छिंदवाड़ा का प्रो. अरुण शुक्ल, संभागीय अध्यक्ष, प्रांतीय शासकीय महाविद्यालयीन प्राध्यापक संघ जबलपुर एवं डॉ.टी.आर.नायडू जिलाध्यक्ष ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन करते हुये कहा कि यह निःसंदेह जबलपुर संभाग के लिए बहुत ही गौरव की बात है और यह पहली महिला प्राध्यापिका है जिनको कुलपति के रुप में जबलपुर से नियुक्त किया गया है।
इस अवसर पर डॉ. पवन शंकर तिवारी, डॉ. सुनील वाजपेयी, डॉ. रंजना मिश्रा, डॉ. सुलेखा मिश्रा, डॉ. हेमंत तनकंपन, डॉ. अजय गुप्ता, डॉ. सीमा सोनी, डॉ. काकोड़िया के साथ प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



