जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

महाशिवरात्रि पर श्रीमद् शिव महापुराण कथा का होगा आयोजन

जबलपुर दर्पण। केंट विधानसभा अतंर्गत रांझी क्षेत्र में गुरुजनों के आशीर्वाद से व स्व.दादा ईश्वरदास रोहाणी एवं कोरोना काल में हम सब ने जिनको खोया है, उन सभी दिवंगत आत्माओं की स्मृति में 12 फरवरी से 18 फरवरी तक श्रीमद् शिव महापुराण कथा श्री शिव पंचकुण्डीय महायज्ञ एवं असंख्य रुद्री (शिवलिंग) निर्माण का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर मैदान बड़ा पत्थर रांझी जबलपुर में होगा, जिसमें प्रतिदिन प्रात: 10 से 12 बजे तक रुद्री (शिवलिंग) निर्माण एवं यज्ञ 12 से 1.30 बजे तक भंडारा 2 से 5 बजे तक श्रीमद् शिव महापुराण कथा का आयोजन कथा प्रवक्ता आचार्य स्वामी अशोकानंद महाराज के सानिध्य एवं पंडित दीपक शर्मा, पंडित महेश दत्त शास्त्री, पंडित हरिनारायण मिश्रा, डॉ.प्रत्युशील महाराज, आ.पंडित आशुतोष द्विवेदी, पंडित चंदन मिश्रा के मार्ग दर्शन में संपन्न होगा। कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर 11 फरवरी शनिवार को प्रात: 10.30 बजे भव्य कलश शोभा यात्रा आयोजन स्थल से प्रारंभ होकर रांझी के प्रमुख मार्गो का भ्रमण करते हुए आयोजन स्थल में शोभायात्रा का समापन होगा। विधायक अशोक रोहाणी ने बताया कि यह रांझी का प्रथम एवं भव्य श्रीमद् शिव महापुराण आयोजन होगा। इस आयोजन में सभी से उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने की अपील की।
इस पत्रकार वार्ता में प्रमुख रुप से केंट विधायक अशोक रोहाणी, भाजपा नगर अध्यक्ष प्रभात साहू, आशीष दुबे, अखिलेश जैन, रिन्कू विज, माईकल प्रदीप कपूर, सचिन जैन सहारा, पुष्पराज सेंगर, गुड्डा केवट, आशीष राव, संजय वर्मा, दामोदर सोनी, अनुराग दाहिया, निशांत झारिया, सोनू बचवानी, श्रीमति संतोषी ठाकुर, श्रीमति सावित्री शाह, कु.कृष्णा दास चौधरी, श्याम कनौजिया, बाबा श्रीवास्तव, सुन्दर अग्रवाल, अजय पदम, गोविन्द यादव, संजय जैन, वेद महावर, सोना वर्मा सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88