महादेव की कृपा से भक्त की जय-जयकार : स्वामी नरसिंह दास

जबलपुर दर्पण । श्रावण मास में शिव सृष्टि का पालन करने के साथ , सनातन जगत में भगवती पराम्बा के साथ विचरते हैं । भगवान शिव के गण भी भौतिक रूप से अलग अलग आचार विचार के होने के बाद भी शिव शक्ति के संरक्षण में सामूहिक रूप से रहते हैं । आज सांसारिक जीवन में सामूहिक रूप रहना आवश्यक है , भक्त पर महादेव की कृपा होती है तो भक्त की सारे संसार में जय जय कार होती है उक्त उद्गार नरसिंह पीठाधीश्वर डॉक्टर स्वामी नरसिंह दास जी महाराज ने नरसिंह मंदिर गीता धाम में श्रावण मास महोत्सव के अवसर पर आयोजित नर्मदेश्वर महादेव शंभो के रूद्राभिषेक पूजन में कहे ।
श्रावण महोत्सव रूद्राभिषेक पूजन श्याम साहनी, विष्णु पटेल,प्रवेश खेड़ा, डॉ संदीप मिश्रा आचार्य रामफल शास्त्री ,कामता शास्त्री, राघवेंद्र शुक्ला ,रामजी पुजारी ,हिमांशु प्रियांशु मिश्रा विवेक, प्रवीण चतुर्वेदी सहित नरसिंह मंदिर गीता धाम भक्त मंडल के सदस्य और श्रृध्दालु जन उपस्थित रहे ।



