शिक्षण सामग्री मिलते ही बच्चों के खिल उठे चेहरे

जबलपुर दर्पण। पढ़ेगा इंडिया, तभी तो बढ़ेगा इंडिया, इसी उद्देश्य के साथ शासकीय स्कूल के ऐसे निर्धन बच्चे जो अध्ययन का कार्य करना चाहते हैं, लेकिन उनकी परिवारिक आर्थिक स्थिति मजबूत न होने के कारण उन्हें शिक्षण सामग्री से वंचित होना पड़ता है, इसी को ध्यान में रखते हुए हम हैं न फाउण्डेशन के द्वारा ऐसे शासकीय स्कूल के निर्धन बच्चों को कॉपी व अन्य स्टेश्नरी का सामान प्रदान करने का कार्य किया गया। फाउण्डेशन के द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला, शंकर नगर, करमेता में करीब 100 बच्चों को नि:शुल्क शिक्षण सामग्री जिसमें कॉपी, पहाड़ा, शोपनर, सीस, रबर, पैन और बिस्कुट आदि का वितरण किया गया। जिससे बच्चों के चेहरे पर अलग ही खुशी दिखाई दी।
गौरतलब है कि हम हैं न फाउण्डेशन निरंतर शिक्षा के क्षेत्र में काम करते हुए आ रहा है, जिसके तहत शासकीय स्कूलों के बच्चों को अध्ययन व अध्यापन कार्य के लिए लगातार सहयोग भी हम हैं न फाउण्डेशन कर रहा है, ताकि बच्चों को अध्ययन कार्य में किसी भी प्रकार से कोई परेशानी न हो सके। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में मिस इंडिया परसोना डॉ नीलिमा सिंह, आशीष विश्वकर्मा, शरद विश्वकर्मा, सुनील मालवीय, श्रीनंदन पटेल, प्रशस्त विश्वकर्मा, शाला प्रचार्य संजय चौबे, दुर्गेश विश्वकर्मा, प्रसन्न ओम विश्वकर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा।



