बेलबाग पुलिस 6 माह से मृतक की पीएम रिपोर्ट नहीं दे रही

जबलपुर दर्पण। बीजासन तिराहा फूटाताल रोड थाना बेलबाग निवासी रेहाना बेगम ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी को बताया कि पुत्र साजिद अली जो विवाह से पूर्व जावेद अली उर्फ बंगाली बाबा के संपर्क में था। बंगाली बाबा घर आता-जाता रहता था। बंगाली बाबा ने अपने साढ़ू भाई की पुत्री अलशफा की शादी पुत्र साजिद अली से 15 जुलाई 2022 में कराई थी, शादी के बाद बंगाली बाबा घर आता-जाता रहा। पैसों को लेकर कई बार बंगाली बाबा पुत्र साजिद से वाद विवाद करता रहता था। गत 31 दिसंबर 2022 को साजिद से बंगाली बाबा ने अत्यधिक विवाद किया था और कहता था मेरी चीज दे दे रात भर साजिद को अपने साथ घुमाता रहता था, गत 31 जनवरी 2023 को रात करीब 2 बजे मेरी पुत्र वधु अलशफा ने अपनी सास रेहाना बेगम व जेठ जावेद अली को उठाया और बताया कि देखो साजिद को क्या हो गया है। दोनों साजिद को देखने के लिए उठे तो साजिद ठंडा पड़ गया था,श्वांस बंद थी परिजनों ने उसे विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने साजिद अली को मृत घोषित कर दिया। उसी समय बंगाली बाबा आया तो परिजनों ने थाने में सूचना दी। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडीकल अस्पताल भेजा गया। तभी बंगाली बाबा पोस्टमार्टम करवाने से मना करते हुए मेरी शिकायत मत करने का कहने लगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, लेकिन मुझे पोस्टमार्टम की रिपोर्ट नहीं मिली न ही बिसरा रिपोर्ट मिली। इसी बीच साजिद की पत्नी अलशफा ने साजिद की मृत्यु के कई कारण बताया और अलग-अलग बयान दिए है।



