गेल की पाइप लाइन से जबलपुर के विकास को मिलेगा बढ़ावा, पाइप लाइन के जरिए अब घर घर पहुंचेगी गैस

जबलपुर दर्पण। गेल (इंडिया) लिमिटेड, जो देश की प्रमुख प्राकृतिक गैस कंपनी है, को मुंबई-नागपुर-झारसुगुडा पाईपलाइन परियोजना में हुई प्रगति की घोषणा करते हुए गर्व महसूस हो रहा है। यह एक उल्लेखनीय उपलब्धि है जो राष्ट्रीय गैस ग्रिड और पीएम गति शक्ति मास्टर प्लान का हिस्सा है। इस ऐतिहासिक पहल से आर्थिक विकास में तेजी आएगी और मध्यप्रदेश और विशेषकर जबलपुर को प्राकृतिक गैस से शहरी विकास में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करेगी। गेल के निदेशक (वित), आरके जैन निदेशक (विपणन), संजय कुमार एवं स्वतंत्र निदेशक, अखिलेश जैन द्वारा प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी गई।
इस परियोजना में तीन खंड शामिल है, जो महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, झारखंड और ओडिशा के विशाल भौगोलिक क्षेत्र को कवर करते है। मुंबई-नागपुर खंड 698 किमी तक नागपुर-झारसुगुडा खंड 692 किमी तक और नागपुर जबलपुर खंड 317 किमी तक पैâला हुआ है 7 हजार 844 करोड़ रुपए के कुल निवेश से इस परियोजना की क्षमता १४.६ एमएमएससीएमडी (कंप्रेसर सहित) होगी, मुंबई-नागपुर-झारसुगुडा पाईपलाईन, जो 1 हजार 755 किमी लंबा है का कार्य तीव्र गति से चल रहा है। 698 किमी लंबे मुंबई नागपुर खंड के दिसंबर 2023 तक पूरा होने की आशा है। इस परियोजना के अक्टूबर 2024 तक पूरा होने की उम्मीद है, जिसकी वर्तमान भौतिक प्रगति 77 प्रतिशत है जो काफी अच्छी है 1.103 करोड़ रुपए के निवेश वाली इस परियोजना का नागपुर जबलपुर खंड मध्यप्रदेश के तीन जिलों, छिंदवाड़ा, सिवनी और जबलपुर से होकर गुजरेगा। इस खंड से राज्य और शहर को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रुप में कई तरह से फायदा होगा।
इस परिवर्तनकारी परियोजना की रुपरेखा मुख्य रुप से पर्यावरण को ध्यान में रखकर बनाई गई है। स्वच्छ ईधन होने के नाते प्राकृतिक गैस हरित और स्वच्छ वातावरण बनाने में योगदान करती है जिससे शहर का जीवन स्तर में सुधार होता है। यह पहला कार्बन न्यूट्रल और आत्मनिर्भर भविष्य प्राप्त करने के हमारे महत्वाकांक्षी लक्ष्य के अनुरुप है, जो इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
शहरी गैस वितरण (सीजीडी) की शुरुआत इस परियोजना की एक और महत्वपूर्ण देन है। सीजीडी उद्योग कंप्रेस्ड प्राकृतिक गैस (सीएनजी) और पाइप द्वारा प्राकृतिक गैस का लाभ घरो, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों और औद्योगिक ग्राहकों तक पहुंचायेगा, जो न केवल किफायती ऊर्जा समाधान प्रस्तुत करेगा बल्कि कार्बन उत्सर्जन को भी कम करेगा, मुंबई-नागपुर-झाररसुगुडा पाइपलाइन परियोजना विभिन्न उद्योगों के लिए निवेश के नए अवसर लाएगी। कच्चे माल और ईधन के रुप में इस्तेमाल की जाने वाली प्राकृतिक गैस के साथ उद्योग इस प्रचुर और स्वच्छ ऊर्जा स्त्रोत का लाभ उठा सकते है जिससे आर्थिक विकास और सतत विकास को बढ़ाा मिलेगा, गेल (इंडिया) लिमिटेड अपनी मुंबई-नागपुर-झारसुगुडा पाइपलाईन परियोजना के माध्यम से जबलपुर शहर को समृद्ध और स्थिरता प्रदान करने का विजन को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। स्वच्छ ऊर्जा प्रदान करके आर्थिक विकास को बढ़ावा देकर और निवेश के नए अवसर उपलब्ध कराकर गेल राष्ट्र की समग्र प्रगति में योगदान प्रदान कर रहा है।
गेल (इंडिया) लिमिटेड के बारे में गेल (इंडिया) लिमिटेड, एक महारत्न पीएसयू और भारत की प्रमुख प्राकृतिक गैस कंपनी है जो हाइड्रोकार्बन क्षेत्र में एक एकीकृत ऊर्जा कंपनी है जिसका प्राकृतिक गैस मूल्य श्रृंखला में महत्वपूर्ण उपस्थिति एवं वर्चस्व है। कंपनी के पास १५ हजार ४०० किमी से अधिक का पाईपलाइन नेटवर्क है जिसमें देश की सबसे बड़ी क्रॉस कंट्री पाइपलाइन भी शामिल है और यह प्राकृतिक गैस ट्रांसमिशन, विपणन और प्रोसेसिंग, पेट्रोकेमिकल्स, एलपीजी ट्रांसमिशन आदि जैसे विविध व्यापारिक क्षेत्रों का स्वामी है और उन्हें प्रचालित करता है। गेल राष्ट्र के लिए हरित और स्थिर ऊर्जा भविष्य को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है ।



