लोक शिक्षण संचालनालय मप्र ने तकनीकी आंफिसियलस का अटकाया भुगतान

जबलपुर दर्पण। मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह ठाकुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार विगत दिवसों 6 जून से 9 जून तक भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय शालेय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों एवं प्रदेश के तकनीकी आंफिसियलस ने आयुक्त के आदेश से अपने- अपने जेबों से खर्च कर प्रतियोगिता स्थल पर पहुंच कर संपूर्ण प्रतियोगिता दिन-रात मेहनत कर सफलता पूर्वक संपन्न करवाईं किन्तु उन्हें यात्रा भत्ता एवं मानदेय का भुगतान आज़ दिनांक तक नहीं हुआ,जबकि आदेश में स्पष्ट लिखा था कि स्कूल गेम्स फ़ेडरेशन के मापदण्ड अनुसार उन्हें भुगतान किया जाएगा। जून माह समाप्त हो गया और मध्यप्रदेश एवं अन्य प्रदेशों से आए तकनीकी आंफिसियलस आस लगाए बैठे हैं, शायद आज नहीं तो कल कभी तो खाते में राशि आयेगी,किन्तु वातानुकूलित कार्यालयों में बैठे आला अधिकारियों को भुगतान फाइल की चिंता फिकर नहीं, प्रदेश की छबि धूमिल हो रही है।
मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह ठाकुर के अनुसार विभिन्न प्रदेशों में जब तकनीकी आंफिसियलस प्रतियोगिता करवाने जातें हैं तो उन्हें तुरंत भुगतान हों जाता है। ऐसी क्या स्थिति निर्मित हो गई कि आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय,भोपाल के आदेश के तहत नियुक्त तकनीकी आंफिसियलस का भुगतान रोका जा रहा है। जबकि दूर दराज से यह तकनीकी आंफिसियलस अपने-अपने जेबों से खर्च कर प्रतियोगिता स्थल तक मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय शालेय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता हेतु उपस्थित हुए थे।
मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के दिलीप सिंह ठाकुर,शैलेश पंड्या, माधव पाण्डेय, आशीष यादव,बैजनाथ यादव, विवेक साहू,रवि विश्वकर्मा,प्रशांत श्रीवास्तव, आशीष विश्वकर्मा,संदीप भागवत,अजय लोधी, बहादुर पटेल, दिलीप साहू, श्याम सुन्दर शुक्ला,भास्कर गुप्ता, विश्वनाथ सिंह,धर्मेंद्र परिहार, नितिन तिवारी,आकाश भील, आदेश विश्वकर्मा, विशाल सिंह, आसाराम झारिया, अजब सिंह, सुल्तान सिंह, राशिद अली, देवराज सिंह, इमरत सेन, डेलन सिंह,अजय श्रीपाल, शिव यादव,जी आर झारिया,दुर्गेश खातरकर, ऋषि पाठक,अफ़रोज़ खान, रवि केवट, विष्णु झारिया,समर सिंह, अंजनी उपाध्याय, शिवेंद्र परिहार, अरविन्द विश्वकर्मा, संजय उपाध्याय, महेश मेहरा, भोजराज विश्वकर्मा, पंकज हल्दकार,सतीश खरे, सुधीर गौर,सुरेंद्र परसते, गंगाराम साहू, भोगीराम चौकसे, देव सिंह भवेदी, मनोज कोल, पवन सोयाम, रामदयाल उइके, रामकिशोर इपाचे,ब्रजेन्द्र तिवारी, गगन पटेल, देवेंद्र राजपूत, कमलेश दुबे, संतोष श्रीवास्तव, चंद्रभान साहू, मोदित रजक, कल्पना ठाकुर, पुष्पा रघुवंशी, अर्चना भट्ट, चंदा सोनी, रेनू बुनकर, दीपिका चौबे, राजेश्वरी दुबे, ब्रजवती आर्मो, भागीरथी परसते, जया शुक्ला, सुनीता जॉर्ज, शारदा मंडाले, मनोरमा ठाकुर, संध्या पटेल, अनुराधा नामदेव, अम्बिका हँतिमारे, सिया पटेल, सरोज कोल, गीता कोल, पूर्णिमा बेन, प्रेमवती सोयाम, योगिता नंदेश्वर, शबनम खान, शायदा खान इत्यादि ने श्रीमान आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय,भोपाल से मांग की है,कि समस्त तकनीकी आंफिसियलस के भुगतान अतिशीघ्र किये जावें।


