कर्मचारियों का हुआ नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

जबलपुर दर्पण । पावरग्रिड के द्वारा अपने संविदा कर्मचारियों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित करवाया गया, ताकि यह कर्मचारी बेहतर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त अर्जित कर स्वस्थ्य रहें, यह स्वास्थ्य शिविर पावरग्रिड परिसर में आयोजित हुआ। जिसमें दर्जनों की संख्या में कर्मचारियों का विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा आवश्यक परीक्षण कर उन्हें परामर्श दिया गया और दवा भी प्रदान की गई। इस दौरान विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ आशीष तिवारी, डॉ राजेंद्र पाल सहित अन्य चिकित्सकीय स्टॉफ आशीष परिहार, रुबीना, शीतल साहू, कविता यादव और पावरग्रिड से राजेंद्र कुमार गुप्ता महाप्रबंधक, कुमार राहुल उप महाप्रबंधक , सुरेंद्र प्रताप एवं सुनील मालवी आदि उपस्थित रहे।



