1200 पाव देशी शराब कीमती लगभग सवा लाख रूपये की एवं शिफ्ट डिजायर कार जप्त

जबलपुर दर्पण । पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ/शराब की तस्करी मंे लिप्त लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है। आदेश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक शहर श्रीमति प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से.), एवं नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल श्रीमति प्रियंका करचाम के मार्ग दर्शन में थाना पनागर की टीम द्वारा अवैध शराब की तस्करी मे लिप्त 3 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुये 1200 पाव देशी शराब कीमती लगभग सवा लाख रूपये की एवं शिफ्ट डिजायर कार जप्त की गयी है।
थाना प्रभारी पनागर श्री रीतेश पाण्डे ने बताया कि आज दिनॉक 18-7-23 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि 3 व्यक्ति शिफ्ट कार एमपी 66 सी 3356 में लमकना सिहोरा से भारी मात्रा में शराब लोड कर जबलपुर के लिये निकले हैं, इं्रद्राना पुरैना रोड ग्राम बघौडा होते हुये जायेंगे। सूचना पर तत्काल ग्राम बघौड़ा में घेराबंदी की गयी, मुखबिर के बताये नम्बर की शिफ्ट डिजायर कार को घेरांबंदी कर रोका गया, कार मेे 3 लोग सवार थे, तीनों ने पूछताछ पर अपने नाम विकास पटेल उम्र 22 वर्ष , पंकज ठाकुर उम्र 30 वर्ष दोनों निवासी ग्राम बम्हनौदा , वीरेन्द्र सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी मोरगवॉ कटंगी बताये , जिन्हें सूचना से अवगत कराते हुये शिफ्ट कार की तलाशी ली गयी तो डिक्की एवं कार के अंदर 24 खाखी रंग के कार्टून लोड मिले चैक करने पर कार्टूनों में 1200 पाव देशी शराब कीमती 1 लाख 20 हजार रूपये की रखी होना पायी गयी ,जिसके सम्बंध में पूछताछ करने पर उखरी निवासी चंद्रशेखर उर्फ शेखर ठाकुर के कहने पर धर्मेन्द्र पटेल निवासी पौड़ी के द्वारा लमकना से उक्त शराब लोड करना तथा शिफ्ट कार चंद्रशेखर की होना बताये । 1200 देशी शराब परिवहन में प्रयुक्त शिफ्ट कार सहित जप्त करते हुये आरोपियों के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये चंद्रशेखर ठाकुर एवं धर्मेन्द्र पटेल की सरगर्मी से तलाश जारी है।
उल्लेखनीय भूमिका- आरोपियों को अवैध शराब के साथ रंगे हाथ पकडने में उप निरीक्षक अम्बुज पाण्डे, सहायक उप निरीक्षक अमृतगिरी गोस्वामी, प्रधान आरक्षक सुरेश तिवारी, आरक्षक नरेन्द्र चौरिया, विवेक चौधरी, अंकित तिवारी, लवकुश यादव एवं सायबर सेल के अनमोल दुबे, कृष्णा तिवारी की सराहनीय भूमिका रही।



