जेठ जेठानी कर रहे परेशान, पुलिस अधीक्षक से की शिकायत

जबलपुर दर्पण । रांझी थाना अतंर्गत अमन नगर पहाड़िया के पास रांझी निवासी वंदना हाटे ने रांझी थाने में अपने जेठ के खिलाफ एक लिखित शिकायत दर्ज कराई की, कि जब वह घर पर अपने छोटे बच्चें के साथ अकेली थी तब जेठ महेश हाटे, ज्योति हाटे और उमेश हाटे द्वारा गत 26 फरवरी शाम 5.30 बजे दरवाजे को तोड़ने का प्रयास करते हुए गालीगलौज की। प्रार्थी द्वारा लंबित घरेलू हिंसा महिला संरक्षण अधिनियम 2005 (2005 का 43) की धारा 9(ख) और धारा 37(2)(ग) के तहत न्यायालय द्वारा आदेशित किया गया था परंतु इसके बावजूद जेठ द्वारा गालीगलौज और डराने धमकाने का प्रयास किया जाता है, इसके संबंध में रांझी थाने में शिकायत करने और वीडियो साक्ष्य देने के बाद भी आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। प्रार्थी द्वारा उसकी एवं उसके परिवार की सुरक्षा की मांग की है।



