चुराये हुये सोने चांदी के जेवर एवं एक्टीवा कीमती 8 लाख रूपये के जप्त

जबलपुर दर्पण। पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को लूट, नकबजनी, वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु जेल से रिहा हुये सम्पत्ति सम्बंधी अपराधियों एवं पूर्व में पकडे गए संपत्ति संबंधी अपराधियों से सघन पूछताछ एवं उनकी गुजर बसर की जांच तथा घटित हुई चोरी एवं नकबजनी में आरोपियों की पतासाजी करते हुए चोरी गए मशरूका की बरामदगी हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्रीमति प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से.) एवं अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शिवेश सिंह बघेल तथा नगर पुलिस अधीक्षक अधाताल श्रीमति प्रियंका करचाम एवं नगर पुलिस अधीक्षक बरगी श्रीमति अंकिता खातरकर के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी अधारताल श्री शैलेष मिश्रा एवं थाना प्रभारी भेडाघाट श्री शफीक खान के नेतृत्व में गठित टीमों द्वारा अपचारी बालक सहित 6 नकबजनों को गिरफ्तार कर चुराये हुये सोने चांदी के जेवर एंव एक्टीवा कीमती 8 लाख रूपये के जप्त किये गये है।
अधारताल का घटना विवरण- थाना अधारताल में की रात लगभग 9 बजे श्रीराम सिंह ठाकुर उम्र 64 वर्ष निवासी मैत्रीनगर महाराजपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनंाक 26-6-23 की दोपहर लगभग 1 बजे घर में ताला लगाकर शादी में सिवनी गया था दिनंाक 28-6-23 को शादी से घर वापस आया देखा मेन गेट में लगा ताला टूटा था अंदर जाकर देखा घर के सभी ताले टूटे थे आलमारी के लॉकर खुले पड़े थे सामान बिखरा पड़ा था लॉकर में रखे सोने का रानी हार, 4 कंगन, चांदी की पायल, नथ, मंगलसूत्र, अंगूठी, झुमकी, बच्चे के कंगन, चांदी की करधन, बिछिया एवं बेनटेक्स के सामान तथा कुछ नगदी रूपये गायब थे कोई अज्ञात चोर रात मेें घर के दरवाजे का ताला एवं आलमारी का लॉकर तोड़कर सोने चांदी के जेवर तथा रूपये चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर 798/23 धारा 457, 380 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
दौरान विवेचना के विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि 4-5 युवक हनुमान मंदिर कुदवारी के पास खडे है जो अपने पास सोने चांदी के जेवर रखे हुये है तथा जेवरों का आपस में बटवारा कर रहे है। सूचना पर दबिश देते हुये मुखबिर के बताये हुलिये के 5 युवकों को घेराबंदी कर पकड़ा गया सभी ने पूछताछ पर अपने नाम रोहित कोल उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम कुदवारी, सुमित दाहिया उम्र 20 वर्ष निवासी बस्ती न. 2 गोहलपुर, शिवम कुशवाहा उम्र 30 वर्ष निवासी नर्मदा नगर गोहलपुर, अनिल सेन उम्र 19 वर्ष निवासी बस्ती न. 2 गोहलपुर तथा एक ने अपनी उम्र 17 वर्ष बतायी। पॉंचो की तलाशी ली गयी तो कब्जे में सोने का 1 हार, 1 मंगलसूत्र, 4 कंगन, 1 जोड झुमकी, 1 अंगूठी एवं चांदी की 4 जोडी पायल, 1 करधन एवं बिछिया तथा बैनटैक्स के जेवर एवं 1 कैमरा, तथा 1600 रूपये नगद रखे हुये मिले जिनके सम्बंध में पूछताछ की गयी तो मैत्री नगर मे एक सूने मकान का ताला तोडकर उक्त जेवर चुराना स्वीकार किये, कब्जे में ली हुई एक्टीवा एमपी 20 एस एल 4512 के सम्बंध मे पूछताछ की गयी तो उक्त एक्टीवा थाना लार्डगंज क्षेत्र से चुराना बताये, पॉचों आरोपियेां को थाने लाया गया एवं जेवरों की तौल करायी गयी तो 71 ग्राम सोने के जेवर एवं 424 ग्राम चांदी के जेवर होना पाये गये । आरोपियों के कब्जे से 71 ग्राम सोने के जेवर एवं 424 ग्राम चांदी के जेवर एवं नगद 1600 रूपये तथा चुराई हुई एक्टीवा कीमति लगभग 6 लाख रूपये के जप्त करते हुये पॉचों आरोपियेां की प्रकरण में विधिवत गिरफ्तारी की गयी है।



