जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

पट्टो की मांग को लेकर विस्थापित लोग निगम अध्यक्ष के पास पहुंचे मिला आश्वासन

जबलपुर दर्पण। मदनमहल पहाड़ी से करीब लगभग 15 माह पूर्व 350 परिवारों को तेवर (भड़पुरा) में विस्थापित किया उस समय शासन द्वारा 6 बल्ली, 3 बांस, 1 तिरपाल दिया गया था, जो बरसात के समय हवा से तिरपाल फट गया और बाँस बल्ली खराब हो गए है। वर्तमान समय में लगभग 1600 से 1700 लोग अभी निवास करते हैं जिनकी दैनिक स्थिति खराब हैं, यहां पर स्कूल न होने से बच्चों की पढ़ाई भी नहीं हो पा रही हैं। रोड नाली बनने से प्लॉट लगभग 3 फिट नीचे हो गए है। सार्वजनिक शौचालय में सफाई न होने से बीमारी फैल रही है 15 माह बीत गया पर आज तक शासन द्वारा आगे की कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहां निवासरत लोगों की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण लोग अपना जीवन यापन भी नहीं कर पा रहे हैं, विस्थापित मदन महल के लोग अपनी समस्याओं को लेकर नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज के पास पहुंचे, जहां उन्होंने आश्वासन दिया, कि वे आने वाले रविवार को निरीक्षण करने आएंगे और जरूरत की चीजें जल्द से जल्द मुहैया कराएंगे और पट्टो का भी वितरण करेंगे, ज्ञापन का नेतृत्व सामाजिक कार्यकर्ता डॉक्टर पूनम प्रसाद ने किया । इस अवसर पर शक्ति शुक्ला, पवन साहू ,अविनाश गुप्ता, बज्जू सीतलानी, अभिषेक गुप्ता, सुनीता विश्वकर्मा, राम आशीष विश्वकर्मा, आशीष शुक्ला, भारत भूषण सीतलानी आदि मौजूद रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88