जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने स्मार्ट सिटी के कार्यों का किया निरीक्षण

जबलपुर दर्पण। कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने स्मार्ट सिटी के कार्यों का निरीक्षण किया । उन्होंने स्मार्ट सिटी द्वारा घण्टाघर के समीप बनाये जा रहे कन्वेंशन सेंटर, रानीताल में तालाब के सौदर्यीकरण एवं भँवरताल में निर्माणाधीन मल्टी लेबल पार्किंग के कार्य का जायजा लिया । स्मार्ट सिटी के कार्यों के निरीक्षण के बाद श्री सुमन ने स्मार्ट सिटी कार्यालय में अधिकारियों की बैठक लेकर निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा की । नगर निगम आयुक्त स्वप्निल वानखड़े एवं स्मार्ट सिटी के सीईओ चंद्रप्रताप गोहिल भी निरीक्षण और बैठक में मौजूद थे ।



