कुख्यात सटोरिया दिलीप खत्री के विरूद्ध एक और धोखाधड़ी का दर्ज प्रकरण

जबलपुर दर्पण। थाना प्रभारी ओमती श्री वीरेन्द्र सिंह पवार ने बताया कि न्यू मल्टी वी ब्लॉक फिफ्थ फ्लोर अनंततारा निवासी प्रियंाशराज श्रीवानी ने एक लिखित शिकायत की कि उसकी दवा बाजार शास्त्री ब्रिज में प्रेम मेडिसन हाउस नाम से मेडिसन की होलसेल की दुकान है। वर्ष 2021 में कृति कॉम्पलैक्स की एफ-11 दुकान अरविंद जैन से खरीदी थी, उसकी दुकान के बगल में एफ-9 दुकान है, जिसे उसने 9 लाख 60 हजार रूपये में वर्ष 2022 में अरविंद जैन से खरीदी थी, जिसके 8 लाख 95 हजार रूपये दे चुका हूॅ, 65 हजार रूपये शेष बचे है जिसको देने के बाद रजिस्ट्री उसके नाम से होना शेष है। दिलीप खत्री निवासी नेपियर टाउन को वर्ष 2020 से जानता है, जो उसकी दुकान में दवा लेने आते रहता था, जिससे उसकी दोस्ती हो गयी थी। वासू राजपूत निवासी लालमाटी कांचघर का रहने वाला है, जो दवा के ऑर्डर लेकर दवा बाजार से दवा खरीदकर सप्लाई का काम करता है भी उसकी दवा की दुकान पर लगातार आया करता था जिससे भी उसकी जान पहचान हो गयी थी, वर्ष 2020 के अप्रैल माह में वासू राजपूत ने उससे कृति काम्पलैक्स की एफ-9 दुकान के सम्बंध में जानकारी ली थी और बोला था कि मेरे दोस्त दिलीप खत्री को इस दुकान की आवश्यकता है, क्या आप हमें यह दुकान किराये पर देंगे। तब उसने यह कहकर मना कर दिया था कि दुकान का उपयोग गोडाउन के लिये कर रहा हूॅ, किसी को किराये पर नहीं देना है। कृति कॉपलैक्स की एफ-9 दुकान जो अभी भी उसकेे कब्जे में है जिसमे उसका मेडिकल शॉप का गोडाउन है, एफ-9 दुकान में डायमंड एसोसिएट नाम की कोई भी फर्म या ट्रेडिंग कम्पनी का ऑफिस नहीं हैं, उसे जानकारी हुई कि वासू राजपूत एवं दिलीप खत्री मिलकर उसकी कृति कॉम्पलैक्स स्थित एफ-9 दुकान के पते पर फर्जी तरीके से दस्तावेज तैयार कर रजिस्ट्रेशन कराकर डायमण्ड एसोसिएट नाम की फर्म चला रहे हैं तथा उक्त फर्म के माध्यम से सट्टा के अवैध रूपयों का लेनदेन कर रहे हैं, जिससे उसकी छवि धूमिल हो रही है। शिकायत पर थाना ओमती में अपराध क्रमंांक 440/23 धारा 419, 420 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।



