400 करोड़ खर्च करके भी जबलपुर नहीं बना स्मार्ट

जबलपुर। जबलपुर शहर को स्मार्ट बनाने के लिए स्मार्ट प्रोजेक्ट के तहत 2016 में निर्माण व विकास कार्य करान आरंभ किया गया था। लेकिन निर्धारित समय सीमा बीत जानेजबकि कुछ कार्यों को एक्टेंशन भी दिया जा चुका है। मौजूदा हालात ये है वर्षा का सीजन शुरू होने से स्मार्ट रोड निर्माण, भूमिगत नाली निर्माण, भूमिगत बिजली लाइन डालने, 24 घंटे सात दिन पानी योजना के तहत कराए जा रहे कार्य लगभग ठप पड़ गए हैं। भूमिगत नाली, बिजली, पानी की पाइपलाइन बिछाने कराए गए कार्य अधूरे ही छोड़ दिए गए हैं। जिससे वर्षा के दौरान नागरिकों की परेशानी बढ़ रही है।
खासतौर से एरिया बेस्ड डेवलपमेंट (एबीडी) के तहत आने वाले क्षेत्र स्मार्ट सिटी के धीमे निर्माण और विकास कार्यों से खासे परेशान हो रहे हैं। विदित हो कि स्मार्ट सिटी का कार्यकाल अब 30 जून 2023 को समाप्त हो चुका है। जबलपुर सहित अन्य प्रांतों के अधूरे कार्यों को देखते हुए सरकार ने 30 जून 2024 तक कार्यकाल बढ़ा दिया गया है। इस शर्त के साथ कि इस दौरान सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं को हर हाल में पूरा करना होगा नए काम स्वीकृत नहीं होंगे।



