बारिश के कारण कई नदियां उफान पर

उज्जैन। उज्जैन जिले में भारी बारिश के कारण हालात बिगड़ गए हैं। महाकाल मंदिर में शुक्रवार को पानी भर गया। भारी बारिश के कारण कई इलाकों में पानी भर गया है। मौसम विभाग ने शनिवार को भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। स्कूलों को छुट्टी घोषित कर दी गई है।
मध्य प्रदेश में तेज बारिश के कारण नर्मदा, बेतवा और वैन गंगा समेत सभी बड़ी नदियां उफान पर है। भारी बारिश की वजह से छिंदवाड़ा और सिवनी में जनजीवन प्रभावित हुआ है। खंडवा, सीहोर, इंदौर, रतलाम और नर्मदापुरम में भी कुछ स्थानों पर भी जोरदार बारिश हुई है।मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। निशानखेड़ा गांव में दो लोगों की मौत हो गई जबकि सुनारी गांव में बिजली गिरने से 28 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई।


