जबलपुर दर्पण

तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत 12 अक्टूबर से

जबलपुर दर्पण । जिले में तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ 12 अक्टूबर 2025 (रविवार) से किया जा रहा है। इस अभियान के तहत 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।

कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने जिले के सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर लेकर जाएं और उन्हें पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं। उन्होंने कहा कि यह अभियान बच्चों को आजीवन अपंगता से बचाने के लिए अत्यंत आवश्यक है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. संजय मिश्रा ने बताया कि जिले में 12 से 14 अक्टूबर तक अभियान चलाया जाएगा। 12 अक्टूबर को बूथ स्तर पर बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी, जबकि 13 और 14 अक्टूबर को स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर दवा पिलाएंगे ताकि कोई भी बच्चा इससे वंचित न रहे।

डॉ. मिश्रा ने बताया कि जिले में कुल 3 लाख 89 हजार 454 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 2476 बूथ बनाए गए हैं — जिनमें 2268 बी टाइप बूथ, 78 सी टाइप बूथ, 31 मोबाइल टीमें और 99 ट्रांजिट बूथ शामिल हैं। इस अभियान में 4952 स्वास्थ्यकर्मी और 362 सुपरवाइजर की ड्यूटी लगाई गई है।

अभियान के सफल संचालन के लिए सभी कार्यकर्ताओं का जिला स्तरीय प्रशिक्षण 8 अक्टूबर को मानसभवन, राइट टाउन में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. विनोद गुप्ता, अर्बन नोडल अधिकारी डॉ. अमजद खान, एसएमओ (डब्ल्यूएचओ) डॉ. जलज खरे, और वीसीसीएम विकास शर्मा ने मार्गदर्शन प्रदान किया।

जिला मीडिया अधिकारी अजय कुरील ने बताया कि प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जिले का कोई भी बच्चा पोलियो दवा से वंचित न रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88