जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी ने ली बैठक

जबलपुर दर्पण। मोहर्रम पर्व को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस कन्ट्रोल रूम में पुलिस अधीक्षक जबलपुर, श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से) द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक शहर श्रीमति प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर दक्षिण) श्री संजय कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (उत्तर/यातायात) श्री प्रदीप कुमार शेण्डे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री समर वर्मा की उपस्थिति मे समस्त नगर पुलिस अधीक्षक एवं संवेदनशील थानों के थाना प्रभारियों की एक बैठक ली गयी।
पुलिस अधीक्षक जबलपुर, श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से), ने कहा कि आने वाले 6-7 दिन कानून व्यवस्था की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है, आपके द्वारा जो थाना स्तर पर बैठकर ली गयी है उसमे यदि कोई ईश्यू आया हो तो चर्चा कर उसका तत्काल उचित समाधान करें। जुलूस के मार्ग पर पैदल भ्रमण करते हुये जुलूस के मार्ग में अच्छी साफ सफाई एवं लाईट की व्यवस्था हो यह सम्बंधित विभाग से चर्चा कर सुनिश्चत करें, साथ ही यदि कोई तार कम उंचाई पर है तो उसे व्यवस्थित करायें। जहॉ जहॉ पूर्व में विवाद हुये है, एैसे स्थानों पर निगाह रखें, क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों पर फिक्स प्वाईट लगायें जायेगे, जो भी अधिकारी कर्मचारी लगाये जाये उन्हें ब्रीफ कर लगाया जाये।
सभी नगर पुलिस अधीक्षक अपने सम्बंधित एस.डी.एम. एवं थाना प्रभारी अपने सम्बंधित तहसीलदार के साथ संयुक्त रूप से थाना क्षेत्र मे भ्रमण करें, एैसे समय में कुछ अशांतिप्रिय एवं विध्नसंतोषी तत्व सक्रीय रहते है, जो जुलूस आदि के दौरान व्यवधान उत्पन्न करने का प्रयास करते है, एैसे लोगो पर सतत निगाह रखी जाये, अपने क्षेत्र मे भ्रमण करें, समाज के हर वर्ग के लोगो से आप सभी सम्वाद स्थापित करें, इससे आपको महत्वपूर्ण सूचनायें प्राप्त होंगी जो आने वाले दिनों में शांति एंव कानून व्यवस्था बनाये रखने में काफी उपयोगी होगी। एैसे आसमाजिक तत्व जिनके सम्बंध मे जरा भी अन्देशा है कि वे अशांति का वातावरण निर्मित कर सकते है चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध उनके अपराधिक रिकार्ड को दृष्टिगत रखते हुये प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही जैसे 110, जाफौ, एनएसए, कार्यवाही करें।



