अधिवक्ता परिषद की जिला न्यायालय इकाई जबलपुर का न्याय केंद्र शिविर संपन्न

जबलपुर दर्पण। अधिवक्ता परिषद की जिला न्यायालय इकाई जबलपुर द्वारा न्याय केंद्र शिविर का आयोजन ग्राम खिरिया में सचिन अग्रवाल मीडिया प्रभारी महाकौशल प्रांत की अध्यक्षता में संपन्न हुआ कार्यक्रम में ग्राम के सरपंच सचिन कुमार पटेल एवं पूर्व सरपंच श्री कैलाश चंद्र पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे जरूरतमंद लोगों को शिविर में उपस्थित सदस्यों से कानूनी सलाह प्राप्त की गई
शिविर में उपस्थित ग्राम के पदाधिकारियों एवं ग्राम वासियों को श्री सचिन अग्रवाल द्वारा अधिवक्ता परिषद के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई अपने उद्बोधन में आपने अधिवक्ता परिषद की उद्देश्यों एवं सेवा कार्य के बारे में लोगों को अवगत कराया शिविर में जिला न्यायालय इकाई जबलपुर के महामंत्री राममिलन प्रजापति न्याय केंद्र प्रभारी श्रीमती नीतू पशीने, शासकीय अधिवक्ता संजय वर्मा , स्टडी सर्किल प्रमुख नितिन कुशवाहा ,विजय कुमार शुक्ला जिला अधिवक्ता संघ की कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती रेणुका शुक्ला , शेषमणि मिश्रा , मैडम पूनम शर्मा सहित अधिक संख्या में सदस्य अधिवक्ता उपस्थित थे शिविर में आयोजित कार्यक्रम का संचालन महामंत्री राम मिलन प्रजापति द्वारा एवं आभार प्रदर्शन न्याय केंद्र प्रभारी नीतू पशीने द्वारा किया गया|



