विजेता बालक बालिकाओको रेल एसपी ने किया सम्मानित

जबलपुर दर्पण । जिला शिक्षा अधिकारी जिला जबलपुर के मार्गदर्शन में छिंदवाड़ा मे शालेय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल 17 वर्ष बालिका मे जिले की विंग्स कॉन्वेंट हायर सेकेण्डरी स्कूल महाराजपुर की टीम ने विजेता होने का गौरव प्राप्त किया, टीम की जीत पर जीआरपी जबलपुर पुलिस अधीक्षक सुश्री शिमाला प्रसाद ने स्कूल की विजेता टीम को कार्यालय मे बुलाकर सभी को सम्मानित किया गया, साथ ही बालक वर्ग की टीम भी उपविजेता रही।टीम की उपलब्धि पर शाला प्राचार्य रवींद्र राय एवम जिला खेल अधिकारी सुश्री चंदा सोनी, चंद्रशेखर स्वामी कोच, दिव्या शुक्ला, रत्न सिंह, आर के त्रिपाठी, एवम समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई प्रेषित की हैं ।



