शिव देते हैं अभय वरदान:स्वामी नरसिंह दास

जबलपुर दर्पण। भगवान महादेव कण कण में व्याप्त है । शिवाराधना में नियम संयम और अनुशासन का पालन करने से शिव अभय वरदान देते हैं । नियमित दिनचर्या में अभिषेक पूजन अर्चन नाम जप करने से धन-धान्य से परिपूर्ण जीवन सफल हो जाता है । वैभव -ऐश्वर्य की प्राप्ति के लिए श्रावण मास में शिव अभिषेक विशेष फलदाई है उक्त उद्गार नरसिंह पीठाधीश्वर डॉक्टर स्वामी नरसिंह दास जी महाराज ने नरसिंह मंदिर गीता धाम में पुरूषोत्तम श्रावण मास महोत्सव के अवसर पर आयोजित पारदेश्वर महादेव शंभो की षोणषोपचार पूजन , 108 शिवनामार्चन, रूद्राभिषेक में कहे ।
श्रावण महोत्सव रूद्राभिषेक पूजन अर्चन आरती इंदु प्यासी, राजेन्द्र प्यासी, आचार्य रामफल शास्त्री ,कामता शास्त्री ,एस बी मिश्रा , चन्द्रप्रकाश महाराज ,रामजी ,लालमणि मिश्रा प्रियांशु ,हिमांशु, संदीप सुनील प्रवीन चतुर्वेदी ,अमित शास्त्री सहित नरसिंह मंदिर गीता धाम भक्त मंडल व श्रृध्दालु जन उपस्थित रहे ।
आज श्रावण पुरूषोत्तम मास के अवसर पर विशेष अनुष्ठान प्रात काल 9 बजे से नरसिंह मंदिर सायं काल 5 बजे से गीता धाम में प्रतिदिन आयोजित हो रहे है , आप सभी श्रृध्दालु जनों से उपस्थित होकर धर्म लाभ अर्जित करने का आग्रह श्री सनातन धर्म महासभा, नरसिंह मंदिर गीता धाम भक्त परिवार ने किया है।



