समरसता सेवा संगठन पत्रकार वार्ता

जबलपुर दर्पण। पत्रकार वार्ता को संस्था के अध्यक्ष सन्दीप जैन ने संबोधित किया। जिसमे महाकौशल चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्री रवि गुप्ता , मंत्री श्री शंकर नाग्देव, बंगाली क्लब के अध्यक्ष श्री सुब्रत पॉल , सचिव श्री प्रकाश साहा, उज्ज्वल पचौरी उपस्थित थे ।
समरस एवं समर्थ भारत के लिए सामाजिक समरसता के परिपेक्ष्य में सब सबको जाने-सब सबको माने के उद्देश्य को लेकर समरसता सेवा संगठन का गठन किया गया था। संस्था के गठन के उपरांत इसकी कार्य योजना प्रारंभ 13 अप्रैल 2023 को परम् पूज्य तुलसीपीठाधीश्वर जगत् गुरू रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य जी की पावन उपस्थिति में उनके करकमलों से हुआ था। आप सभी के सकारात्मक सहयोग के चलते समरसता सेवा संगठन द्वारा सतत् जाति समाजों के आराध्य एवं महापुरूषों की जयंती पर विचार गोष्ठियों के माध्यम से उनके दर्शन को सर्व समाज के बीच में पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रमों की श्रृंखला में विगत 30 जुलाई 2023 को संस्कारधानी के विविध सामाजिक जातिगत संगठनों के प्रतिनिधियों की एक बैठक समरसता सेवा संगठन द्वारा आहुत की गई थी। सभी ने एक स्वर में कहा था कि सब सबको जाने-सब सबको माने जैसे उत्कृष्ट ध्येय वाक्य के साथ सर्व समाज को एक सूत्र में पिरोने की सेवा कर रहे समसरता सेवा संगठन को होली और कजलियां पर्व सामुहिक रूप से मनाना चाहिए।यह दोनों पर्व सामाजिक सदभाव के प्रतीक हैं अतः इन दोनों पर्वो के माध्यम से ‘‘सामाजिक समरसता’’ के मूल मंत्र को साकार किया जाना चाहिए। इस बैठक में आये सुझावों की पे्ररणा से समरसता सेवा संगठन द्वारा इस वर्ष सामाजिक समसरता के प्रतीक पर्व ‘‘कजलियां पर्व’’ को वृहत स्तर पर मनाने का निर्णय लिया है। ‘‘समरसता कजलियां महोत्सव’’ के नाम से आयोजित होने वाला यह महोत्सव 31 अगस्त 2023 दिन गुरूवार को बंगाली क्लब करमचंद चैक के प्रांगण में दोपहर 3 बजे से प्रारंभ होकर सांयकाल 5 बजे तक चलेगा। संस्कारधानी में पहली बार इस स्तर पर मनाये जा रहे कजलियां महापर्व में सभी वर्ग समाज की सहभागिता होगी। समरसता कजलियां महोत्सव संस्कारधानी की शास्वत एवं गौरवशाली परंपरा के अनुरूप संपन्न हो, और कजलियों के पारंपरिक स्वरूप को बरकरार रखते हुए इसमें जन सामान्य की व्यापक सहभागिता हो और यह आयोजन संस्कारधानी का आयोजन बन सके इसके लिए संगठन सभी से सक्रिय सहयोग की अपील करता है।



