जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
हिन्दू उत्सव समिति द्वारा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन

जबलपुर दर्पण। हिन्दू उत्सव समिति जबलपुर द्वारा आज 18 अगस्त को शाम 7 बजे से मानस भवन सभागार में “एक शाम राष्ट्र के नाम” अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है।
कार्यक्रम प्रभारी श्री कमलेश अग्रवाल ने बताया कवि सम्मेलन में राष्ट्रीय स्तर के कवि शशिकांत यादव (देवास) , गजेंद्र सोलंकी (नई दिल्ली) शंभु शिखर (मधुबनी), प्रियांशु गजेंद्र (बाराबंकी), हेमंत पांडे (कानपुर),अमन अक्षर (इंदौर), सुश्री प्रियंका राय (नोयडा), अभय निर्भीक (लखनऊ) राष्ट्र भक्ति से ओतप्रोत काव्य पाठ करेंगे।
हिन्दू उत्सव समिति ने सभी से उपस्थिति की अपील की है।


