जन्माष्टमी शोभायात्रा में भागीदारी करेगा सिंधी समाज

जबलपुर दर्पण। हिन्दू सिंधु संस्कृति का रूप श्री झूलेलाल मंदिर की झांकियों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के रूप में दिखाई देगा। सिंधी समाज उत्सवप्रिय है, पूरे उत्साह उमंग के साथ शोभायात्रा में शामिल होगा। श्री सनातन धर्म महासभा के तत्वावधान में 7 सितंबर को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की निकलने वाली विशाल शोभा यात्रा के संबंध में आज श्री झूलेलाल मंदिर भरतीपुर में मंदिर के अध्यक्ष श्री मोतीलाल जी पारवानी की अध्यक्षता में सिंधी समाज के संत स्वामी अशोकानंद जी महाराज स्वामी प्रदीपजी महाराज व संतों की उपस्थिति में तीसरी बैठक संपन्न हुई। जिसमे आज झूलेलाल मन्दिर बैठक में सिन्धी समाज की ओर से आदरणीय श्री किशनचंद पारवानी, मोतीलाल पारवानी,दिलीप तलरेजा, राजकुमार कंधारी, उमेश पारवानी ,कैलाश वासवानी,जय पारवानी, प्रकाश असवानी, धर्मेन्द्र मंगलानी,पिंटू शिवानी, गोविंद हिरानी,अमित रावलानी,प्रकाश आहूजा, बिल्लू हिरानी,विजय लालवानी,अशोक चांदवानी,मोन्टी रतलानी, पंकज पारवानी सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।
संपूर्ण सिंधी समाज को इस शोभायात्रा में शामिल होने की अपील श्री सनातन धर्म महासभा की ओर से की गई है ।



