पाटन विधानसभा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुए साँसद

जबलपुर दर्पण। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को पाटन विधानसभा में साँसद श्री राकेश सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान साँसद श्री सिंह ने पाटन विधानसभा की 32 पंचायतों का दौरा किया और विकास कार्यो हेतु लगभग 60 लाख की राशि साँसद निधि से देने की घोषणा की।
साँसद श्री सिंह ने इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कई वर्षों तक अंग्रेज़ों के द्वारा गुलामी 76 वर्ष पूर्व हमारा देश आज़ाद हुआ था। अंग्रेज़ों के अत्याचार सहने के बाद कितने ही सेनानियों ने बलिदान दिया। तब जाकर कहीं हमे आज़ादी मिली। देश दिन प्रतिदिन केवल आगे बढ़ गया है और एक महाशक्ति बनने के अपने रास्ते पर है। हम एक विशाल विविधता का देश हैं, और हमारी एकता हमें एक मजबूत राष्ट्र बनाती है। प्रौद्योगिकी से कृषि तक हम दुनिया के शीर्ष देशों में से एक हैं, और यहां से कोई पीछे नहीं जा रहा है क्योंकि हम हमेशा बढ़ने और बेहतर करने के कदम पर हैं। उन्होंने कहा नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश की सरकार गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण के लिये योजनाओं के माध्यम से उनके स्तर को ऊंचा ले जाने का कार्य कर रही है और यह सब आपके सहयोग से हुआ है। मुझे उम्मीद है आपका आशीर्वाद इसी तरह भाजपा को मिलता रहेगा।
साँसद श्री सिंह ने पाटन विधानसभा की 32 पंचायतो का दौरा किया जिनमे विकास कार्यो हेतु साँसद निधि से लगभग 60 लाख की राशि देने की घोषणा की। साँसद श्री सिंह पाटन के इंद्रना कापा, टिकुरी, ढिरहा उमरिया, चनगंवा, बनखेड़ी, बीछी, हटौली, खबरा, नंदग्राम, रानीताल, मुड़कुरु, खांड, मुड़िया मडोद, दुहोतरा, ताग बहिर, सिहोदा, देवरी अमगंवा, अभाना, नयागांव, उमरिया, खितौला, पड़वार, जोली, मंझगवांपाली, जुझारी उमरिया, देवरी पीपल, बम्होरी, महगवां, कांकरदेही काका दौरा किया और ग्रामीण जनो से संवाद किया।
इस अवसर पर ग्रामीण जिलाध्यक्ष रानू तिवारी, प्रदेश मंत्री अशीष दुबे महामंत्री राजेश राय, राजकुमार पटेल कृष्णशेखर सिंह उर्मिला दहिया राजेश ठाकुर युवा मोर्चा अध्यक्ष राजमणि बघेल विनय असाटी संदीप बजाज महेंद्र सिंह मुकेश सेन नारायण सिंह भारत सिंह परिहार डॉ सुभाष सराफ रविन्द्र पाठक रमेश झरिया चंद्रिका सिंह राजपूत राजकुमार साहू आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।



