जी-20 शिखर सम्मेलन से देश के व्यापार में बड़ी वृद्धि होने की उम्मीद

जबलपुर दर्पण। जी-20 शिखर सम्मेलन, जो कि नई दिल्ली में आयोजित होने वाला अपनी तरह का अनोखा अंतर्राष्ट्रीय आयोजन है, भारतीय व्यापार के लिए कई बेहतर रास्ते खोलेगा और देश भर के व्यापारी शिखर सम्मेलन में लिए जाने वाले निर्णयों का उत्सुकता से इंतजार करेंगे – कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि हम वित्तीय समावेशन और डिजिटल प्रौद्योगिकी की स्वीकृति और कराधान नीतियों में सुधार पर कुछ रणनीतिक निर्णयों की उम्मीद करते हैं, जिसका न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर में एसएमई व्यापार के विकास पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ेगा।
खंडेलवाल ने बताया कि आयोजन के दौरान और बाद में जी-20 शिखर सम्मेलन के विभिन्न निर्णयों का अध्ययन तथा उन्हें समझने एवं उन्हें भारत के व्यापारिक समुदाय के बीच फैलाने के लिए, कैट ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी. भरतिया के नेतृत्व में एक समिति का गठन किया है। समिति के अन्य सदस्य हैं बृजमोहन अग्रवाल, ओडिशा, सुभाष अग्रवाल, कोलकाता, अमर पारवानी, रायपुर, पंकज अरोड़ा, कानपुर, शंकर ठक्कर, मुंबई, धैर्यशील पाटिल, महाराष्ट्र, । सुमित अग्रवाल, दिल्ली, प्रकाश बैद, असम औ एस.एस. मनोज, केरल।
भरतिया औरखंडेलवाल दोनों ने कहा कि जी 20 विचार-विमर्श के परिणामस्वरूप, व्यापारियों को एफएमसी जी उत्पादों, कंप्यूटर और उसके बाह्य उपकरणों, संचार उपकरण, खिलौने, उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं, भारतीय हस्तशिल्प, आतिथ्य सेवा क्षेत्र से संबंधित निर्यात व्यापार में बड़ी वृद्धि की उम्मीद है। और इसके अलावा उपकरण, रत्न और आभूषण, फर्निशिंग आइटम, इलेक्ट्रॉनिक आइटम आदि के निर्यात व्यापार में भी वृद्धि की संभावना है।
कैट प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद जैन जी20 का शिखर सम्मेलन 9 और 10 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित होने जा रहा है। जी20 को ग्रुप ऑफ 20 भी कहा जाता है। यह आर्थिक सहयोग का एक प्रमुख मंच है। जी20 का मंच अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक मुद्दों को निर्धारित करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके अलावा आर्थिक स्थिरता, वैश्विक व्यापार, ग्लोबल चैलेंज से लेकर कई मुद्दों पर भी राय तय करने में जी 20 की अहम भूमिका होती है। जी20 समूह का कोई स्थाई सचिवालय नहीं है। सभी 19 देशों और यूरोपीय यूनियन के बीच एक खास तरह की रोटेशन प्रणाली चलाई जाती है। उसी के जरिए नए अध्यक्ष का चुनाव किया जाता है। जी20 समूह का गठन हुए करीब 24 साल बीत चुके हैं। इस दौरान कुल 17 जी20 बैठकों का आयोजन हो चुका है। बड़े उत्साह की बात है की इस बार का शिखर सम्मेलन हमारे देश में नई दिल्ली में होने जा रहा है।
जी 20 शिखर सम्मेलन पर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदेश जैन ने कहा कि इस सम्मेलन से हम व्यापारियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी व्यापार करने में हो रही परेशानियों का समाधान पर जरूर चर्चा होनी चाइए।कैट प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र पचौरी ने कहा कि जी 20 सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टेक्नोलॉजी को बदलते समय के हिसाब से क्या क्या अपनाना जरूरी है इन सब बातों पर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया जाना चाहिए।व्यापार जगत को इस शिखर सम्मेलन पर बहुत उम्मीद है
कैट प्रदेश सचिव दीपक सेठी ने बताया कि इस तरह के सम्मेलन में भारत में बनी वस्तुओं को एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापार करने के लिए यह एक बड़ा कदम है।कैट प्रदेश महिला विंग कार्यकारिणी सदस्य सीमा सिंग चौहान ने कहा कि इस तरह के सम्मेलन में उद्यमी महिलाओं को व्यापार जगत में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कैसे बढ़ावा मिले इस पर भी विशेष रूप से चर्चा होनी चाहिए।
कैट जबलपुर जिला अध्यक्ष रोहित खटवानी ने कहा कि इस तरह के अंतरराष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन में भारत को अपनी व्यापार जगत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से अपना पक्ष रखने का मिलता है।



