जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
भारत रक्षा मंच ने मनाया मैतेयी समर्थन दिवस

जबलपुर दर्पण। भारत रक्षा मंच महाकौशल प्रांत द्वारा जबलपुर में मैतेई समर्थन दिवस मनाया।इस हेतु नगर के 05 स्थानों में लोगों को मैतेई समर्थन संबंधी पोस्टर वितरित किए गए और मणिपुर में कुकी समुदाय द्वारा हिंदू मैतेई लोगों पर किए जा रहे अत्याचारों से अवगत कराकर जनसमुदाय का समर्थन हासिल किया।प्रांत अध्यक्ष डॉ. एच.पी. तिवारी ने बताया किया कि हाल ही जम्मू में संपन्न राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार पूरे देश मैतेई समर्थन दिवस मनाया गया। प्रांत मंत्री जीवेश पांडे ने बताया की नगर में बड़ी संख्या में लोगों ने मैतेई लोगों का समर्थन किया और सरकार से तुरंत कार्यवाही की अपेक्षा की।



