महिला कांग्रेस कमेटी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की मनाई जंयती

डिंडोरी दर्पण ब्यूरो। जिले के महिला कांग्रेस कमेटी डिंडोरी द्वारा देश के प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती पर महिला कांग्रेस कमेटी डिंडोरी जिलाध्यक्ष संतोषी रामजी साहू और महिला सदस्यों के द्वारा छायाचित्र में फूल माला अर्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम के दौरान श्रीमति संतोषी रामजी साहू ने कहा एक कार्यकुशल भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री और शक्ति स्वरूप भारत रत्न श्रीमती इंदिरा गांधी और महान् वीरांगना महारानी लक्ष्मी बाई की जयंती पर उन्हें नमन किया गया। पूरा देश उन्हें प्रभावशाली नेतृत्व की आज भी मिसाल देता है, उनकी कही हुई बातें हमें निरंतर प्रेरित करती हैं।आयरन लेडी के नाम से पूरी दुनिया में मशहूर इंदिरा गांधी ने भारत को एक सशक्त और मज़बूत राष्ट्र के रूप में पहचान दिलाई। वीरांगना महारानी लक्ष्मी बाई ने महिला होते हुये अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिये थे ,लेकिन कुछ गद्दारों के कारण लक्ष्मी बाई वीर गति को प्राप्त हुई। इस अवसर पर महिला कांग्रेस की सदस्य लक्ष्मी बाई ठाकुर, किरण बाई ,रूकमाणि, जयंती बाई ,बीरा बाई ,शांता बाई ,कलाबाई ,गोमती बाई, बैजयंती बाई, कलिंदिया बाई, देवकी बाई सहित आदि सदस्य उपस्थित रही।


