चुनाव सामग्री जमा करने के उपरांत कर्मचारियों की ठहरने एवं खाने की व्यवस्था की जाएः मांग

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश जागरूक अधिकारी कर्मचारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रॉबर्ट मार्टिन ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि चुनाव कार्य संपन्न करने के उपरांत , सामग्री जमा करने के पश्चात कर्मचारियों को रात्रि के समय घर पहुंचने में समस्याओं का सामना करना पड़ता है l कि वे घर इतनी रात्रि में कैसे जाएं क्योंकि उनका घर शहर से 35-50 किमी.की दूरी पर है, चुनाव सामग्री जमा करते-करते रात्रि के 12से 1 बजे या रात्री के 2 भी बज जाते है जिसके कारण कर्मचारियों को रात्रि में घर पहुंचने में अनेकों परेशानियो का सामना करना पड़ता है अतः कर्मचारियों के लिए सामग्री जमा करने के बाद प्रातः सात बजे तक ठहरने एवम खाने की व्यवस्था की जानी चाहिये l संघ के रॉबर्ट मार्टिन ,राकेश श्रीवास, जियाउर्ररहीम ,मीनूकांत शर्मा,अजय खरे,दिनेश गोंड, रिंकू पीटर, सुधीर अवधिया,एनोस विक्टर,आसाराम झारिया,गोपी साह,विनोद सिंह,रेवा प्रसाद चौबे,धनराज पिल्ले,सुरेंद्र चौधरी,संतोष चौरसिया,राजकुमार यादव,फ्लिप एंथोनी, रऊफ खान, उमेश ठाकुर , अफरोज खान,सुनील झरिया, नीरज मरावी, नेतराम , रवि जैन, विनय रामज़े,आशीष कोरी आदि ने चुनाव आयोग से मांग की है की चुनाव सामग्री जमा करने के उपरांत जिन कर्मचारियों का घर शहर से दूर है उनकी रात्रि में ठहरने एवम उनके भोजन की व्यवस्था की जाए।ताकि वह सुबह घर सुरक्षित पहुंच सके और वह चिंता मुक्त होकर चुनाव कार्य संपन्न करा सके।



