सनातनी ध्वजा लेकर संस्कारधानी को बनायेंगे धर्म धानी

जबलपुर दर्पण। सनातन धर्म की धर्म ध्वजा लेकर नित्य प्रति तत्पर रहना चाहिए। श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर भव्य दिव्य श्रृंगारित होकर अपने अपने बच्चों को बाल गोपाल के रूप में सभी शामिल हों । नगर के समस्त मंदिर, धर्म मठ, संस्थाओं से संगठित होकर सनातन धर्म महासभा के साथ जन्माष्टमी शोभायात्रा में विराट स्वरूप बनाना चाहिए उक्त उद्गार
नरसिंह पीठाधीश्वर डॉक्टर स्वामी नरसिंह दास जी महाराज ने सनातन धर्म महासभा जबलपुर के तत्वावधान में 7 सितंबर को जन्माष्टमी के अवसर पर 43 वर्षों से परांपरागत निकाली जा रही शोभायात्रा की प्रथम बैठक में नरसिंह मंदिर शास्त्री ब्रिज में कहे।
आचार्य वासुदेव शास्त्री जी महंत श्री कृष्ण राज आराध्य, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने घर घर जाकर निमंत्रण पत्र देकर संस्कार धानी जबलपुर के सभी कृष्ण भक्तों को आमंत्रित करूंगा। अनुशासित और मर्यादित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा में धर्म ध्वजा लेकर सभी मित्रों के साथ चलने का आह्वान किया है।
श्याम साहनी ,अशोक मनोध्याय ,गुलशन मखीजा,लकी भाटिया,धीरज पटेरिया
ऐतिहासिक शोभायात्रा से ऊर्जा का संचार होता है इसलिए जन जन को सर्वस्व समर्पित भाव से क़दम से क़दम मिलाकर चलना होगा ।
शंशाक यादव ने यादव समाज के व्दारा भव्य और पारंपरिक तरीके से पगड़ी पहनाकर और भजन कीर्तन करते हुए चलेंगे ।व्यापारिक प्रतिष्ठानों से स्वागत करने का आग्रह करना चाहिए
इंद्र मोहन भाटिया, अनिल तिवारी, विनोद आनंद, हरीश सभरवाल श्रीकृष्ण मंदिर गोरखपुर से बैंड बाजा ढोल नगाड़ों के साथ संकीर्तन मंडलियों के साथ राधाकृष्ण जी 21 झांकियां गिरिराज चाचा ने कहा कि श्री गोपाल लाल जी महाराज मंदिर हनुमान ताल हर श्रीकृष्ण भक्त भगवान की पालकी में पुष्प वर्षा कर आरती करने का आग्रह किया
अनिल तिवारी, विजय सरावगी 43 वर्षों से परांपरागत गोविंद गंज रामलीला समिति मिलौनीगंज में भव्य स्वागत अभिनंदन के साथ पूजन अर्चन किया जायेगा
गुलशन मखीजा श्रीराम मंदिर मदन महल से समिति सदस्य अपने विशिष्ट वेशभूषा के साथ झांकियां भी साम्मलित होगी
राजेश सेठी ने कहा कि जय कृष्णी सभा बाई का बगीचा संस्कारधानी जबलपुर को धर्म धानी बनाने में श्री कृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा का बडा योगदान है ।
गीता पांडे, नीता चावला, प्रीति बाजपेई, वंदना आनंद, मोनिका सोनी ने कहा कि भगवान की शोभायात्रा बहुत सुंदर होती है, घर घर से परिवार सहित निकल कर सामूहिक एकता का परिचय देते हुए चलना चाहिए ।
साहू समाज के आभा साहू ने बताया कि सामाजिक संस्थाओं के साथ महिला शक्ति भी सपरिवार शोभायात्रा में शामिल होगी।



