रेल मंडल अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल स्टेशनों के पुनर्विकास कार्यो का शिलान्यास 6 अगस्त को

जबलपुर दर्पण। भारतीय रेलवे की महत्वकांक्षी योजना अमृत भारत स्टेशन योजना में जबलपुर रेल मंडल के 06 श्रेणियों में विभाजित 111 स्टेशनों में से 11 स्टेशनों को इस योजना में शामिल किया गया है जिसमे सिहोरा,कटनी मुडवारा, कटनी जंक्शन, कटनी साऊथ,मैहर, रीवा, दमोह, सागर, श्रीधाम (गोटेगांव), करेली एवं गाडरवारा स्टेशन में इस योजना के अंतर्गत राशी लगभग 218 करोड़ रूपये से विकास के कार्य किये जायेगे. आगामी रविवार 06 अगस्त को इस योजना का शिलान्यास भव्य समारोह एक साथ उक्त सभी 11 स्टेशनों पर माननीय प्रधान मंत्री द्वारा वर्चुअल रूप से किया जायेगा इस अवसर पर क्षेत्र के दो केन्द्रीय मंत्री तथा माननीय सांसद एवं विधायक गण भी उपस्थित रहेगे, मध्यप्रदेश में भी रेल इंफ्रास्ट्रक्चर का निरंतर विकास किया जा रहा है। मध्य प्रदेश को इस वर्ष के बजट में रिकॉर्ड 13607 करोड रुपए रेलवे प्रोजेक्ट्स के लिए दिए गए हैं। इसी कड़ी में सरकार द्वारा अमृत भारत स्टेशन की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत देशभर में 1300से अधिक स्टेशनों का कायाकल्प किया जाना है । मध्यप्रदेश में 80 से अधिक स्टेशनों का अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकास किया जा रहा है, इस योजना के अंतर्गत चयनित स्टेशनों में स्टेशन भवन का सुधार और स्थानीय कला तथा संस्कृति के तत्व का समावेश करते हुए, सौंदर्यीकरण किया जाएगा साथ ही सर्कुलेटिंग एरिया और आगमन/प्रस्थान बिल्डिंग का भी पुनर्विकास किया जाएगा। जिनमें स्टेशन पहुंच मार्ग के लिए नई सड़कें, पैदल पथ, पार्किंग तथा सुगम यातायात की सुविधा सुनिश्चित की जाएगी 12 मीटर चौड़े फुटओवर ब्रिज के प्रावधान के साथ-साथ हाई लेवल प्लेटफॉर्म, बेहतर सतह, कवर शेड, प्रतीक्षालय, शौचालय इत्यादि का भी समुचित प्रावधान किया जाना है, यात्रियों की सुविधा हेतु पेयजल व्यवस्था, टिकटिंग व्यवस्था, फ़ूड स्टॉल, सार्वजनिक घोषणा प्रणाली, स्टैंडर्ड साइन बोर्ड, पर्यटक सुविधा काउंटर, चिकित्सकीय सुविधाएं, चार्जिंग प्वाइंट एवं सहायता बूथ की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। स्टेशनों को दिव्यांग फ्रेंडली बनाया जाएगा, जिसके अंतर्गत हर स्टेशन पर दिव्यांग शौचालय एवं रैंप इत्यादि की सुविधा सुनिश्चित की जायेगी, जबलपुर मंडल के चयनित 11 स्टेशनों पर व्यय होने वाली राशी 218 करोड़ रूपये का विवरण इस प्रकार है कटनी जंक्शन (30करोड़), कटनी मुड़वारा (22 करोड़), कटनी साउथ (20.6 करोड़), दमोह (25 करोड़), गाडरवारा (23 करोड़),श्रीधाम (21.5 करोड़), मैहर (21.4 करोड़), करेली (20 करोड़), सिहोरा रोड (19 करोड़), रीवा (17.5 करोड़) और सागर (17.5 करोड़) स्टेशनों के पुनर्विकास योजना से यात्रियों को आवागमन में सुविधा होगी और साथ ही क्षेत्र की आर्थिक तथा सामाजिक उन्नति भी होगी। रेलवे स्टेशन की उन्नति के साथ क्षेत्र में पर्यटन के विकास की अपार संभावनाएं पैदा होंगी और साथ ही रोजगार, शिक्षा, चिकित्सा और व्यापार के क्षेत्रों में नए अवसर उपलब्ध होंगे
इस अवसर पर एडीआरएम श्री आनंद कुमार, सीनियर डीसीएम श्री विश्व रंजन, डीसीएम श्री नितेश कुमार सोने, भी उपस्थित रहेगें।



