तुगलकी फरमान ने लोकसेवकों को किया हलाकान -परेशान

जबलपुर दर्पण। मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह ठाकुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार शिक्षा विभाग में उच्च प्रभार पदों में पदाकंन सूचियां निकलना शुरू हो गई,किन्तु ऐसे अनेक शिक्षकों एवं प्रधानाध्यापकोँ के नाम सूचियों से नदारद है, जिनमें से कुछ तो सेवानिवृत्त होने की कगार पर ही खड़े हुए हैं और कुछ एक प्रधानाध्यापक जो कि शिक्षक से प्रमोशन पर प्रधानाध्यापक का कार्य करते 15 से 20 वर्षों से प्रशासनिक पद पर थे, जिन्हें अब शिक्षा विभाग उन्हें सेवानिवृत्ती के समय लेक्चरर बना कर उच्च पदों पर पदाकंन करने जा रही है जबकि वह भी समान रूप का पद माना गया है।
मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह ठाकुर के अनुसार अब यदि किसी भी लोक सेवक ने शिक्षा विभाग के चॉइस फिलिंग के आदेश जो कि दिनांक 07/08/23 से दिनांक 10/08/23 तक अनिवार्य रूप से भरना होगा यदि आदेश का पालन नहीं किया ,चॉइस फिलिंग नहीं की तो उसे जबरदस्ती कहीं भी उच्च पद पर फेंक दिया जावेगा।इस तरह से उच्च प्रभार के लोकसेवकों में भय का माहौल बना दिया है। कुछ एक लोकसेवक के तो मात्र 4 से 6 माह ही सेवानिवृत्त होने के बचे हैँ । कुछ एक लोकसेवक तो दिव्यांग श्रेणी एवं गम्भीर बीमारी से पीड़ित हैं परन्तु उनका भी ध्यान ना रखते हुए उन्हें उच्च प्रभार पदों पर पदाकंन कर दिया गया है।
इस तरह के आदेश से शिक्षा विभाग में खलबली मची हुई है। विभाग हड़बड़ी में बिना सोच-विचार के आदेश निकाल रहा है, ऐसा प्रतीत होता है, कि उच्च प्रभार पदों पर पदाकंन नहीं बल्कि प्रशासनिक स्थानांतरण किया जा रहा है,जबकि सूचियों में छूटे नाम वालों के लिए फिर आस-पास के रिक्त स्थान शेष नहीं रहेंगे, जिन्हें मजबूरी वश दूर स्थान पर जाना ही पड़ेगा।
मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के दिलीप सिंह ठाकुर,जी आर झारिया, भास्कर गुप्ता,विश्वनाथ सिंह, आकाश भील,ऋषि पाठक,धर्मेंद्र परिहार, नितिन तिवारी,दुर्गेश खातरकर, सतीश खरे,अफ़रोज़ खान, रवि केवट,देवेंद्र राजपूत, आसाराम झारिया,समर सिंह, आदेश विश्वकर्मा,गंगाराम साहू,चंद्रभान साहू,भोगीराम चौकसे,अजब सिंह,महेश प्रसाद मेहरा, भोजराज विश्वकर्मा, सुल्तान सिंह, देवराज सिंह, सुरेंद्र परसते, मोदित रजक,इमरत सेन, देव सिंह भवेदी,अर्चना भट्ट, पुष्पा रघुवंशी, रेनू बुनकर, राजेश्वरी दुबे, सुमिता इंगले, कल्पना ठाकुर, दीपिका चौबे,अम्बिका हँतिमारे प्रेमवती सोयाम,पूर्णिमा बेन, भागीरथी परसते,ब्रजवती आर्मो,योगिता नंदेश्वर,शबनम खान इत्यादि ने श्रीमान आयुक्त महोदय,लोक शिक्षण भोपाल एवं शासन- प्रशासन से मांग की है,कि पहले समस्त लोकसेवको को सूची में शामिल करें साथ ही साथ चॉइस फिलिंग की मियाद बढ़ाईं जावे तत्पश्चात् ही वैधानिक रूप से वरिष्ठता क्रम सूची तैयार कर उच्च प्रभार पदों पर पदाकंन किया जावे।



