चौरसिया प्रतिभा सम्मान हेतु प्रविष्टियाँ आमंत्रित

जबलपुर दर्पण। परम्परानुसार चौरसिया समाज जबलपुर (पंजीयत) द्वारा सतत 35 वें वर्ष में मनाये जाने वाले “चौरसिया दिवस समारोह” के अवसर पर इस वर्ष भी दिनांक 27 अगस्त 2023 रविवार को स्थानीय मानस भवन, राइट टाउन में दोपहर 12 बजे से सांय 7 बजे तक समाज के प्रतिभावान छात्र छात्राओं के साथ ही निस्वार्थ विभूतियों को भी इस गरिमामयी समारोह में सम्मानित किया जावेगा। समारोह के संयोजक हरीश महेश्वर प्रसाद चौरसिया, समाज के अध्यक्ष प्रमोद कैलाश चौरसिया के द्वारा सभी समाजजनों से अनुरोध किया है कि जिनके बच्चे नर्सरी से 5 वीं तक 70%, कक्षा 6 वीं से 8 वीं तक 65%, 9 वीं से ऊपर महाविद्यालय स्तर तक 60% प्राप्तांक से अधिक व नीट/जे ई ई,पी.एस.सी. अथवा किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलतापूर्वक चयनित के साथ साथ कला, संगीत, खेलकूद या अन्य विधा में विशिष्ट स्थान एवं उपलब्धि हासिल की हो वे तो भी सम्बंधित प्रमाण पत्र अथवा अंक सूची की छायाप्रति जिसके पीछे अभिभावक का नाम,पता व मोबाइल नं. उल्लेखित कर अनिवार्य रूप से रविवार दिनांक 20 अगस्त 2023 रविवार तक योगेश चौरसिया, न्यू चौरसिया होटल,बस स्टेंड, तीन पत्ती/प्रिया पान सेंटर,साठिया कुआँ मैदान/मुकेश विनय,पान दुकान,कमानिया/आकाश चौरसिया मोबाइल शॉप,छोटी लाइन,गोरखपुर/शिव पूजन सामग्री,अहिंसा चौक,विजयनगर/बबलू(राजू आर0सी0),गुरंदी पानमार्केट/सत्यनारायण प्रह्लाद चौरसिया,हनुमान मंदिर के पास,रांझी/दुर्गेश,मारुति मार्बल के पास,छोटी बजरिया,गढ़ा/जगदीश एड0,बताशा दुकान,खोवामंडी/कमलेश,नीलकंठ ट्रेडर्स,गेट नं.1,रानीताल/ एड.रामू, चौरसिया पान मसाला,बीजासेन मंदिर,फूटाताल/पंकज गेंदालाल चौरसिया,व्यास मोहल्ला,प्रताप वार्ड,पनागर व आकाश,ब्रजवासी पूजन,निवाडगंज/अजय,पीयूष सौंदर्य कलेक्शन,छोटीदेवन,दीक्षितपुरा/महेश विष्णु,पान शाप,अनगढ़ महावीर के साथ भी संदीप भगवानदास,गुरंदी पान मंडी,जबलपुर में जमा कर सहयोगी बनें। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम में उन प्रतिभागियों की प्रस्तुति का प्रावधान होगा जिन्होंने समिति को अपना नाम 15 अगस्त 2023 तक लिखवाकर टोकन प्राप्त कर लिया हो। सभी समाजजनों को वरिष्ठजनों के निर्देशन में पदाधिकारियों व युवाओं की टीम घर घर जाकर आमंत्रण पत्र देकर समारोह में आमंत्रित कर रही है।



