जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

पुलिस अधीक्षक जबलपुर पुलिस कन्ट्रोलरूम जबलपुर में हरी झण्डी दिखाकर मैराथन दौड़ का किया शुभारंभ

जबलपुर दर्पण। पुलिस मुख्यालय द्वारा विकसित एवं सुरक्षित समाज का निर्माण महिला एवं पुरूषों की समान सहभागिता से ही किया जा सकता है। महिलाओं/बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिये आवश्यक है कि समाज मे युवकों एवं पुरूषों को न केवल महिला सम्बंधी अपराधों के प्रति जागरूक किया जाये बल्कि उन्हें संवेदनशील बनाया जाकर पूर्वागृह मुक्त सकारात्मक व्यहार विकसित किया जाये। पुलिस मुख्यालय द्वारा महिला सुरक्षा को ध्यान में रखकर विशेषकर पुरूषों को जागरूक करने हेतु मध्य प्रदेश के समस्त जिलों में ‘‘अभिमन्यु’’ जागरूकता अभियान प्रथम चरण में 12-6-2023 से दिनांक 19-6.-2023 तक चलाया गया था।

          इसी तारतम्य में पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार ‘‘ अभिमन्यु’’ जागरूकता अभियान का द्वितीय चरण दिनॅाक 1-8-23 से दिनॉक 15-8-23 तक  चलाया जा रहा है।

पुलिस कन्ट्रोलरूम में आज दिनॉक 7-8-23 को पुलिस अधीक्षक श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा विशेष जागरूकता अभियान ‘‘अभिमन्यु‘‘ के द्वितीय चरण के तहत आयोजित मैराथन दौड़ का हरी झण्डी दिखाकर शुभारंभ किया गया। मैराथन दौड़ पुलिस कन्ट्रोलरूम से प्रारम्भ होकर बडी ओमती, करमचंद चौक मालवीय चौक , सुपर मार्केट होते हुये थाना लार्डगंज परिसर में समाप्त हुई।

        मैराथन दौड़ में अति0 पुलिस अधीक्षक शहर श्रीमति प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से.), अति0 पुलिस अधीक्षक शहर श्री संजय अग्रवाल (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर/यातायात श्री प्रदीप कुमार शेण्डे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति सोनाली दुबे, उप पुलिस अधीक्षक (महिला सुरक्षा शाखा)/ नगर पुलिस अधीक्षक बरगी श्रीमति अंकिता खातरकर , उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति अपूर्वा किलेदार, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय /नगर पुलिस अधीक्षक कैंट श्री तुषार सिंह , उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री मधुकर चौकीकर , रक्षित निरीक्षक श्री जय प्रकाश आर्य , महिला थाना प्रभारी श्रीमति प्रीति तिवारी एवं महिला उर्जा डेस्क प्रभारियों सहित लगभग 150 बालक/बालिकाओं ने भाग लिया। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88