आरटीओ की मेहरबानी से जिले मे हो रही घटना दुर्घटनाए, दलाली का फैला कारोबार

जबलपुर दर्पण। कटनी आरटीओ से संचालित वाहन लगभग 40% नियम विरुद्ध तरीको से रोड पर दौड रहे हैं। सवारी वाहन मालिको की बल्ले-बल्ले हो रही है जर्जर बसों को अधिकारी पैसो की बदौलत फिटनेस दे रहे हैं सवारी जिए या मरे कोई फर्क नहीं पडता आम आदमी की मृत्यु और दुआ बददुआओ का भी कोई असर नहीं। जानकारी के अनुसार दो दिन पूर्व विजयराघवगढ थाना क्षेत्र अंतर्गत होने वाली दुर्घटना के पिछे आरटीओ विभाग की बजह बताया जा रहा है की बस के सम्पूर्ण दस्तावेज नही पाए गये वाहन की हालत बत से बत्तर होने के बाद वाहन को फिटनेस किस बात से दिया गया हालांकि गुप्ता बस की लगभग सभी जर्जर हालत मे होने के बाद भी रोड पर दौड रही है। वाहनों की हालत देखने के बाद सवारी का दिल दहल जाता है किन्तु मजबूरी बस लोगों को सफर करने के लिए इन जर्जर बसों मे सवारी करनी पडती है। बस संचालक चालानी कार्यवाही के बाद आज नही तो कल अपनी बस को छुडा लेगा। और फिर वही जर्जर बस एक और घटना के लिए रोड पर दौडती नजर आएगी किन्तु इस बात पर पर गौर किसी ने नही किया जिसके परिवार का आज चराग बुझ गया उससे जुडे हुए परिवार जनो का क्या होगा। जिवन यापन कैसे करेगा यह परिवार। अगर बीमा की राशी मिलेगी तो वह एस समय के बाद तब तक वह परिवार क्या भुखो मरेगा या बस संचालक या आरटिओ के दलाल अधिकारियों को बददुआए देगा। आरटिओ की भ्रष्टाचारी आज खुलेआम रोड पर देखने को मिलती है जब पुलिस चैकिंग के दौरान 80% लोग पुलिस चैकिंग से भाग खडे होते हैं जो पकड भी जाते है वह किसी न किसी तरह सिफारिश लगाकर बच निकलते है। पुलिस की तत्परता से आए दिन वाहन चैकिंग की जाती है और चालानी कार्यवाही की जाती है। दलालों के बलबूते ड्राइविंग लाइसेंस प्रसाद की तरह बाटे जाते हैं आज 60% ड्राइवर ऎसे है जिन्हे नियम कानून पता ही नही और वह रोड पर वाहन दौड़ाते हुए आम आदमी को कुचल रहे हैं। दफ्तर तक पैसा पहुंचा कर दलाल लाईसेंस बाट रहे हैं। इसी तरह बडे वाहनों मे खेल चल रहा है अनेको वाहन तो बिना फिटनेस बिना बिमा के संचालित है। घटना दुर्घटना के लिए जिम्मेदार विभाग के अधिकारी है इनकी मौत की बजह भी यही है। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन जिला कटनी ने ऐसे विभागीय लचीला पन के कारण अधिकतर दुर्घटनाओं का अंजाम है तत्काल दलालों से लिप्त अधिकारियों का स्थानांतरण किया जाना न्याय हित में होगा|



