जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

भारत सरकार युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा प्राप्त

जबलपुर दर्पण। उपरोक्त कार्यक्रम आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई डी0एन0जैन महाविद्यालय में कार्यक्रम संयोजक श्री प्रदीप सेन द्वारा आयोजित कराया गया। कार्यक्रम में भारतीय सेना से सेवानिवृत्त मेजर जनरल निश्चय राउत, सेवानिवृत्त सुवेदार बी0पी0 तिवारी, एवं सेवानिवृत्त हवलदार राजेश कुमार तिवारी जी ने अपने अनुभव को साझा करते हुए स्वयंसेवकों मे एक नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार किया । आमंत्रित वीरों का सम्मान करते हुए संस्था के प्राचार्य द्वारा श्री फल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार जताया गया। साथ ही महाविद्यालय परीसर में स्वयंसेवको द्वारा अमृत वाटिका का निर्माण करते हुए पौधा रोपण किया गया । मेजर जनरल निश्चय राउत द्वारा पंचप्रण की प्रतिज्ञा स्वंयसेवको को दिलाई गई जिसमें भारत को सन् 2047 तक एक पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने एवं अपने कर्तव्यों के निर्वाहन की बात कही गई ।
कार्यक्रम में अध्यक्षीय उद्दबोधन प्रभारी प्राचार्य डॉ0 तरूण बाजपेई द्वारा दिया गया। कार्यक्रम का आभार सहायक प्राध्यापक कु0 शिखा ताम्रकार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में संसथा के प्राध्यापक डॉ0 एच0एन0 मिश्रा, डॉ0 विनोद सोनी, डॉo शैलेश जैन,श्री प्रबोध पाटकर, जी डी अग्रवाल,श्रीमती अनिता तिवारी,रूपेश श्रीवास्तव, मनोज चौबे एवं कर्मचारीगण उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88