डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

थाना शाहपुर में नारी सम्मान कार्यक्रम का आयोजन

डिंडौरी दर्पण ब्यूरो। जिले के डिंडोरी जनपद पंचायत अन्तर्गत थाना शाहपुर में मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा चलाई जा रही नारी के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गौरतलब है कि पुलिस अधीक्षक संजय सिंह के निर्देशानुसार ग्राम दुल्लोपुर,बिजौरा तथा हिनोता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां शाहपुर थाना प्रभारी विजय गोठौरिया के द्वारा ग्राम के महिलाओं को उनके अधिकारों क़े बारे में जानकारी दी तथा महिलाओं को समझाया। कार्यक्रम में पुलिस ने कहा कि पुलिस स्टाफ को अपना दोस्त समझें और शासन के द्वारा जो भी योजनाए चलाई जा रही है, उनका भरपूर्ण उपयोग करे औऱ जब भी पुलिस की सहायता की आवश्यकता हो बेझिजक थाना शाहपुर में आकर मिले, पुलिस आपकी पूरी सहायता करेगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन में एस. आई.गंगोत्री तुरकर, दयाल मरावी,आरक्षक विनय कुमार बेस सहित पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपराध व हिंसा के बारे में जाना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88