जबलपुर दर्पण
श्रीराम रक्षा स्त्रोत,1100 हनुमान चालीसा पाठ संपन्न

जबलपुर दर्पण। जबलपुर -बृहन्महाराष्ट्र मंडल के शतक गौरव वर्ष के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रमों की शृंखला में दिनांक 25-11-25 को समन्वय सेवा केंद्र के जयनारायण सभागृह में बृहन्महाराष्ट्र मंडल व समन्वय सेवा केंद्र के संयुक्त तत्त्वावधान में श्री हनुमान चालीसा सामूहिक पाठ का आयोजन किया गया. आयोजन में प्रमुख रूप से महामण्डलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरी जी व उनकी शिष्य मंडली, बृहन्महाराष्ट्र मंडल के प्रधान कार्यवाह श्री दिलीप कुम्भोजकर, विभागीय कार्यवाह मंजुषा देशमुख, कार्यक्रम की संयोजक मनीषा तिवारी, भालचंद्र टांकसाले, उपस्थित रहे, कार्यक्रम की शुरुआत पंडित नीलेश दाभोलकर, श्री दिलीप कुंभोजकर, अनिल राजूरकर, व स्वामी जी ने दीप प्रज्वलन करके की, तत्पश्चात श्री रामरक्षा स्तोत्र का पाठ व सामूहिक श्री हनुमान चालीसा का 11 बार पाठ किया गया व राम नाम का जाप व आरती की गयी, कार्यक्रम के अंत मे स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरी जी ने बताया कि आज जब अयोध्या धाम में देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी व धर्म गुरुओं ने मिलकर धर्म ध्वज फहराया, उसी शुभ मुहूर्त पर हमने भगवान श्री राम व हनुमान जी की आराधना इस रूप में की, यह एक सुखद संयोग रहा. कार्यक्रम में मृणालिनी कुम्भोजकर, प्रगति दाभोलकर, जयंत खारपाटे, नितिन देसाई, छाया दवंडे, जया पागे, शोभा बापटे, विद्येश भापकर आदि का सहयोग रहा.



