मप्र तेल घानी बोर्ड के अध्यक्ष रविकरण साहू का नगर आगमन

जबलपुर दर्पण। मप्र शासन द्वारा मप्र तेल घानी बोर्ड के अध्यक्ष पद पर नियुक्त होने के बाद श्री रविकरण साहू का सोमवार 14 अगस्त को दोपहर 1 बजे सड़क मार्ग से नगर आगमन होगा। उसके उपरांत स्वागत रैली निकाली जाएगी।
श्री साहू का नगर आगमन दोपहर 1 बजे पाटन बाइपास पर होगा जहाँ साहू समाज, भाजपा जबलपुर एवँ सामजिक संगठनों द्वारा उनकी भव्य अगवानी की जाएगी उसके उपरांत स्वागत रैली प्रारम्भ होगी जो चुंगी चौकी, आईटीआई, दीनदयाल चौक, दमोहनाका, मिलोनिगंज, कोतवाली, बड़ा फुहारा, लार्डगंज, सुपर मार्केट, मालवीय चौक होते हए शहीद स्मारक गोलबाजार में समाप्त होगी उसके उपरांत सम्मान कार्यक्रम आयोजित होगा जिसमे श्री साहू का सम्मान एवँ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति आभार व्यक्त किया जाएगा।
श्री रविकरण साहू के तेल घानी बोर्ड अध्यक्ष बनने पर स्वागत हेतु उपस्थिति की अपील सकल साहू समाज जबलपुर द्वारा की गई है।



