नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता पाने अध्यापक संघर्षरत

जबलपुर दर्पण। प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह ठाकुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया गया कि 1 जुलाई 2018 के बाद 12 वर्ष पूरे करने वाले अध्यापकों /नवीन संवर्ग के शिक्षकों को आयुक्त लोक शिक्षण मध्य प्रदेश, भोपाल के एक आदेश के द्वारा क्रमोन्नति वेतनमान दिए जाने पर अचानक रोक लगा दी गयी और कहा गया कि नवीन संवर्ग के लोकसेवकों को क्रमोंन्नत वेतनमान स्वीकृत किये जाने के जो आदेश जारी किए गए हैं उसे शासन के बगैर सक्षम निर्देश जारी हुए स्वीकृति आदेश नियमानुसार नहीं हैं। मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह ठाकुर ने बताया कि सामान्य प्रशासन विभाग की स्वीकृति ना मिलने से अध्यापकों एवं नवीन संवर्ग के शिक्षकों में भारी रोष है। शासन द्वारा अध्यापक संवर्ग की 25 वर्षों की सेवाओं को दरकिनार करते हुए 1 जुलाई 2018 से आदेश को बताकर अध्यापकों में आक्रोश बढ़ रहा है।शिक्षा कर्मी वर्ष 1998 से कार्यरत हैँ।उन्हें लगभग 25 वर्ष हो रहें हैँ और शासन नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता देने तैयार नहीं है विचारणीय पहलू है, कि वर्ष 2018 से गणना होने पर इनकी वरिष्ठता कम होने पर आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा।
मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के दिलीप सिंह ठाकुर,भास्कर गुप्ता,ऋषि पाठक,विश्वनाथ सिंह,जी आर झारिया,धर्मेंद्र परिहार, दुर्गेश खातरकर, आदेश विश्वकर्मा, नितिन तिवारी,आकाश भील,कमलेश दुबे,संजय उपाध्याय, सतीश खरे,अरविन्द विश्वकर्मा, शिवेंद्र परिहार, शैलेश पंड्या, रवि विश्वकर्मा, विशाल सिंह,आशीष यादव, आशीष विश्वकर्मा,प्रशांत श्रीवास्तव,माधव पाण्डेय, अफ़रोज़ खान, रवि केवट,अंजनी उपाध्याय,बहादुर पटेल, बैजनाथ यादव,अजय लोधी, विवेक साहू,सुरेंद्र परसते, चंद्रभान साहू,दिलीप साहू, देवेंद्र राजपूत,भोगीराम चौकसे, गंगाराम साहू,आसाराम झारिया,समर सिंह,अजब सिंह,देवराज सिंह, सुल्तान सिंह,इमरत सेन, डेलन सिंह, पवन सोयाम, महेश प्रसाद मेहरा, भोजराज विश्वकर्मा, राकेश मून,सुधीर गौर,मनोज कोल, रामदयाल उइके, रामकिशोर इपाचे, अजय श्रीपाल, देव सिंह भवेदी, ब्रजेन्द्र तिवारी, राशिद अली, अनुराधा नामदेव, संध्या पटेल,अम्बिका हँतिमारे, सुमिता इंगले,शायदा खान, प्रेमवती सोयाम,रेनू बुनकर,अर्चना भट्ट, गीता कोल,क्षिप्रा सिंह,जागृति मालवीय, कल्पना ठाकुर, पुष्पा रघुवंशी, चंदा सोनी,रौशनी महोबिया,योगिता नंदेश्वर, पूर्णिमा बेन, शबनम खान,माया सोयाम, भागीरथी परसते, सिया पटेल, दीपिका चौबे, राजेश्वरी दुबे, मनोरमा ठाकुर, ब्रजवती आर्मो,सरोज कोल इत्यादि ने अध्यापकों को नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता का लाभ देने की मांग की है।



