कचनार महादेव मंदिर में पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवँ महारुद्राभिषेक

जबलपुर दर्पण। श्रावण मास के पवित्र अवसर पर परम पूज्य गृहस्थ संत पं तरुण चौबे जी महाराज के सानिध्य में 17 अगस्त से 21 अगस्त तक कचनार महादेव मंदिर कचनार सिटी विजय नगर में पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवँ महारुद्राभिषेक का आयोजन किया गया है। आयोजन संयोजक पंकज दुबे ने बताया शिवलिंग निर्माण एवँ महारुद्राभिषेक 17 अगस्त से 21 अगस्त तक प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा। उन्होंने बताया 22 अगस्त को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक कन्या भोज एवँ भंडारे का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम संयोजक पंकज दुबे, सह संयोजक अभिनव यादव एवँ कार्यक्रम प्रभारी पुष्पराज पांडे ने श्रद्धालुओं से उपस्थिति की अपील की है।



