बरगी विधानसभा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुए साँसद

जबलपुर दर्पण। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को बरगी विधानसभा में साँसद श्री राकेश सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान साँसद श्री सिंह ने बरगी विधानसभा की 27 पंचायतों का दौरा किया और विकास कार्यो हेतु लगभग 55 लाख की राशि साँसद निधि से देने की घोषणा की। साँसद श्री सिंह ने इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा देश को स्वतंत्र हुए 76 वर्ष हो गए है आज कल हमने 77 वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया है पर हमें याद करना होगा कि हमे यह स्वतंत्रता वर्षों के संघर्ष और हजारों लाखों क्रांतिकारियों के बलिदान के बाद मिली है और हमारे पूर्वजों ने भारत को विश्व गुरु बनाने का जो सपना देखा था उसे हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी पूरा कर रहे है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश एक जुट हो रहा है। आज भारत की ओर पूरी दुनिया आशा भरी निगाहों से देख रही है और दुनिया के बड़े बड़े देश भी मोदी जी सुशासन की प्रशंसा कर रहे है। साँसद श्री सिंह ने बरगी विधानसभा की 27 पंचायतो का दौरा किया जिनमे विकास कार्यो हेतु साँसद निधि से लगभग 60 लाख की राशि देने की घोषणा की। साँसद श्री सिंह बरगी के राजाराम डुंगरिया, बरबटी, सोहड़, चारघाट पिपरिया, सगड़ा झपनी, बंदरकोला, खापा ग्वारी, मनकेडी, मगरधा, तुनिया बरगी नगर, सहजपुरी, चौरई, रीमा, सिलुआ, बम्हनी, खापा, कालादेही, हुलकी, मंगेला, सुकरी, देवदार सालीवाड़ा, पिपरिया हिनोता, तिंसी, तिंसा बरगी पहुँचे और ग्रामीण जनो से संवाद किया। इस अवसर पर ग्रामीण जिलाध्यक्ष रानू तिवारी, पूर्व विधायक प्रतिभा सिंह, नीरज सिंह, राजमणि सिंह बघेल, संतोष सिंह परिहार, किशोर ठाकुर, डॉ प्रह्लाद पटेल, गणेश पटेल, संजय जैन बल्ला, राकेश पटेल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
पाटन विधानसभा का दौरा – संसदीय क्षेत्र ग्रामीण क्षेत्र दौरा कार्यक्रम के तहत साँसद श्री राकेश सिंह कल गुरुवार 17 अगस्त को पाटन विधानसभा का दौरा करेंगे। साँसद श्री सिंह कल 10:30 बजे पाटन के इंद्रना से दौरा प्रारम्भ करेंगे वहाँ से कापा, टिकुरी, ढिरहा उमरिया, चनगंवा, बनखेड़ी, बीछी, हटौली, खबरा, नंदग्राम, रानीताल, मुड़कुरु, खांड, मुड़िया मडोद, दुहोतरा, ताग बहिर, सिहोदा, देवरी अमगंवा, अभाना, नयागांव, उमरिया, खितौला, पड़वार, जोली, मंझगवांपाली, जुझारी उमरिया, देवरी पीपल, बम्होरी, महगवां, कांकरदेही का दौरा करेंगे।



