प्रदेश के मुख्यमंत्री से प्रतिनिधि मण्डल ने की मुलाकात, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह को पुष्प गुच्छ भेंट कर महाविद्यालय की रखी मांग

मनीष श्रीवास जबलपुर दर्पण । जबलपुर संसदीय क्षेत्र के विधानसभा 102 ग्रामीण क्षेत्र आने वाले गोसलपुर प्रतिनिधि मंडल ने भोपाल में मुख्यमंत्री से मुलाकात विगत दिवस करते हुए विधानसभा सत्र के दौरान गोसलपुर ग्रामीण मंडल सहित विधायक संतोष बरकड़े के नेतृत्व में मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात कर गोसलपुर क्षेत्र में एक महाविद्यालय की मांग रखते हुए। ज्ञापन सौंपा गया। उन्होंने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि ज्ञापन में कहां की गोसलपुर ग्रामीण क्षेत्र का केंद्र बिंदु है जहां प्राय सभी सुविधाएं जैसे स्टेडियम पुलिस थाना स्टेट बैंक शासकीय अस्पताल रेलवे स्टेशन जैसी बड़ी सुविधा पहले से मौजूद हैं यदि यहां पर महाविद्यालय की स्थापना हो जाती है तो आसपास के सभी ग्रामीण क्षेत्र की बच्चियों जो 12वीं के बाद शिक्षा नहीं ले पाती उनके दृष्टि से यहां महा विद्यालय अति आवश्यक है । प्रतिनिधि मण्डल का मुख्यमंत्री ने आवेदन स्वीकार कर सकारात्मक जवाब दिया और कहां की हम बच्चियों की शिक्षा के लिए पहले से ही दृढ़ संकल्पित है ग्रामीण मंडल के प्रतिनिधि उसके पश्चात् लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह से भी भेंट की । वर्तमान के बजट में जुझारी से रमखिरिया ओवरब्रिज हेतु 43 करोड रुपए की राशि प्रदान की है । क्षेत्रीय विधायक संतोष बड़कड़े की उपस्थिति में मंडल के सभी पदाधिकारी ने हार्दिक आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल से विधायक संतोष बरकड़े जिला पंचायत सदस्य मोनू पुष्पराज बघेल, युवा मोर्चा अध्यक्ष राजमणि बघेल, मंडल अध्यक्ष अनंत नौगरैया, जनपद उपाध्यक्ष दिलीप पटेल, जनपद सदस्य धर्मेंद्र सिंह राजपूत सहित अन्य सदस्यों की उपस्थित इस दौरान रहीं।


