जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
सड़क सुरक्षा यातायात जागरूकता सप्ताह के तहत बस चालकों को दी जानकारी

जबलपुर दर्पण। सड़क सुरक्षा यातायात जागरूकता जोकि 22 अगस्त से 28 अगस्त 2022 तक अभियान चलाया जा रहा है जिसके तारतम्य में आज स्मॉल वंडर स्कूल बलदेव बाग में बस चालकों को सुप्रीम कोर्ट के द्वारा जारी की गई गाइडलाइन के बारे में बताया गय एवं बस चालकों को हिदायत दी गई कि बस चालक बस चलाते समय सभी यात्री नियमों का पालन करेंगे।
सूबेदार रोशनी केसरवानी, सूबेदार दिनेश शर्मा, एएसआई बेनी माधव एवं ट्राफिक स्टाफ ने जानकारी देते हुए बताया कि यातायात पुलिस के द्वारा चलाया जा रहा जागरूकता अभियान द्वारा स्मॉल वंडर स्कूल पहुंचकर वाहनों की चेकिंग की गई एवं बच्चों को यातायात के नियमों से जागरूक किया गया है।


